विकास शील धनबाद को विकसित शहर में बदलूंगा- राज सिन्हा

AJ डेस्क: ढोल नगाड़ों और हजारों समर्थकों के साथ धनबाद से भाजपा प्रत्याशी आज अपना नामांकन दाखिल करने धनबाद एसडीएम के कार्यालय पहुंचे। इस दौरान धनबाद के सांसद पशुपति नाथ सिंह उनके हर कदम पे साथ खड़े नजर आए। इस दौरान राज सिन्हा ने अपने कार्यो को गिनाते हुए विपक्ष पर भी निशाना साधा।

 

 

माथे पर तिलक, गले में फूलो की माला से लदे भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा ने इस दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि 35 साल से कोयलांचल के लोगों की विश्वविद्यालय की मांग थी, उसे मैने पूरा किया। धनबाद के जनता की हर सुख-दुख में, या हर समस्या जैसे पानी, बिजली, मकान, नाली, जाम तथा माडा का स्ट्राइक की कोई भी समस्या हो हमने सामने आकर उस समस्या का समाधान किया। शहरी जलापूर्ति योजना, विद्युत आपूर्ति योजना का शिलान्यास रघुबर की सरकार के द्वारा किया गया। वहीं कांग्रेस के मन्नान मलिक बताए की हारने के बाद पाँच साल तक उन्होंने धनबाद की जनता के लिए क्या किया। एक बार भी धनबाद की जनता के सुख-दुख में शामिल हुए या जनता की समस्या को लेकर कोई आंदोलन किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष कही नही है। धनबाद विकासशील शहर है और इसे विकसित शहर में बदलूँगा।

 

 

 

 

भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राज सिन्हा ने आगे कहा कि पिछली बार विश्वविद्यालय मुद्दा था, इस बार दो मुद्दे है, एक हवाईअड्डा और दूसरा फ्लाई ओवर। इन दोनो समस्याओं का हल निकालूंगा। समस्याओं के हल के लिए पीएम तक जाने की जरूरत पड़ी तो, वहां भी जाऊँगा।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »