विधायक संजीव ने बोला हमला, नीरज की हत्या का पूरा लाभ हर्ष उठा रहा (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: धनबाद जेल से समाहरणालय नामांकन पत्र दाखिल करने जाते वक्त संजीव सिंह ने कहा कि नीरज की हत्या से मुझे कोई लाभ नही मिलने वाला था। स्व नीरज के मौसेरे भाई हर्ष सिंह नीरज हत्या कांड का पूरा लाभ उठा रहे हैं।

 

 

झरिया से भाजपा के विधायक रहे और नीरज हत्याकांड के आरोप में धनबाद जेल में बन्द संजीव सिंह ने आज कहा कि हर्ष सिंह को मालूम था कि संजीव के बाहर रहते उसे क्षेत्र में राजनीतिक या आर्थिक लाभ नही मिल सकता। हर्ष ने रघुकुल के सदस्यों के साथ साजिश रचकर मुझे (संजीव) नीरज हत्या कांड में फंसाया है। उन्होंने कहा कि कोर्ट से CBI जाँच की गुहार लगाया हूँ ताकि असली हत्यारों का चेहरा सामने आ सके।

 

देखें वीडियो-

 

 

 

संजीव सिंह आज हमलावर लहजे में बोलते हुए कहा कि सिंह मेंशन के लोग व्यापारी, मध्यम एवम निम्न वर्ग के लोगों को डरा धमका कर वसूली नही करते। झरिया बाजार का एक भी व्यापारी मेंशन पर आरोप नही लगा सकता लेकिन पूरा सरायढेला क्षेत्र गवाह है कि रघुकुल और उनके समर्थकों का उस क्षेत्र में कितना आतंक है। जमीन कारोबारियों से वसूली के लिए कौन घराना जाना जाता है। संजीव ने कहा नीरज सिंह अच्छे इंसान थे। मेरे उनके बीच वैचारिक मतभेद थे, बस। उन्होंने कहा हर जन्म में उन्हें रागिनी सिंह जैसी जीवन साथी मिले।

 

 

संजीव ने कहा कि यह समझने की बात है कि नीरज की हत्या से किसे राजनीतिक और आर्थिक लाभ मिल रहा है। रघुकुल को या धैय्या वाले हर्ष सिंह को।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »