मेला सा दृश्य रहा: ढोल नगाड़े, समर्थकों की जयकार के बीच हुआ नामांकन

AJ डेस्क: धनबाद का समाहरणालय इलाका यानि गोल्फ ग्राउंड, जिला परिषद मैदान की सड़कें अलग अलग प्रत्याशियों के समर्थकों से अटी पटी थी। अलग अलग पार्टी के झंडे लिए समर्थकों का सैलाब सड़क पर उमड़ पड़ा था। अपने अपने प्रत्याशी के पक्ष में समर्थक जयकारा लगा रहे थे। शहर के इस हिस्से में मानों मेला लगा हो, ऐसा ही आज प्रतीत हो रहा था।

 

 

आज भाजपा प्रत्याशी व बाघमारा से दंबंग विधायक ढुल्लू महतो विधायिकी में हैट्रिक मारने की नीयत से नामांकन करने पहुंचे थे। उनके साथ हजारों की संख्या में महिला व पुरुष जुलूस की शक्ल में धनबाद पहुंचे। उन्होंने 43 बाघमारा विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी सह जिला विकास अभिकरण संजय भगत के समक्ष भाजपा प्रत्याशी के रूप में अपना पर्चा भरा। नामांकन के बाद उनके बाहर आते ही उनके समर्थकों ने उन्हें फूल माला पहना कर उनका अभिन्नदन किया और उनके समर्थन में नारा लगाते पुनः बाघमारा की ओर कूच कर गए।

 

 

इनके अलावे अगर बात करें तो 39 निरसा विधासभा क्षेत्र के लिए भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी अपर्णा सेनगुप्ता ने अपना पर्चा दाखिल किया तो वहीं इसी सीट पर अरूप चटर्जी ने मासस प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन दाखिल किया।

 

 

वहीं 40 धनबाद विधानसभा सीट पर भाजपा के अलावे जदयू से विपिन कुमार, लोजपा से विकास रंजन ने अपना पर्चा दाखिल किया है। 41 झरिया की अगर हम बात करें तो रागिनी सिंह और संजीव सिंह के अलावे यहाँ से अवधेश कुमार आजसू से, विजय कुमार सपा से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। वहीं 42 टुंडी सीट के लिए किशोर कुमार तिवारी जदयू, मथुरा प्रसाद महतो झामुमो से अपना पर्चा भरा। वहीं सिंदरी से इंद्रजीत महतो भाजपा से, भाजपा के बागी विधायक फूल चंद मंडल झामुमो से, तो आंनद महतो मासस से अपना पर्चा दाखिल किया।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »