झरिया वि स: विकास नहीं रंजय-नीरज हत्या कांड बनेगा मुद्दा, होगी खून खराबा की बात (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: यूँ तो झरिया हमेशा से ही चर्चा के केंद्र में रहता है। चुनाव के वक्त तो इसे “हॉट सीट” माना जाता है। हम आपको यहां दो वीडियो दिखाने जा रहे हैं, जो यह संकेत देने के लिए काफी है कि झरिया के चुनाव में रंजय और नीरज हत्याकांड सबसे गर्म मुद्दा रहेगा। कांग्रेस प्रत्याशी अपने पति की हत्या की बात उठाएंगी तो दूसरा धड़ा रंजय के परिजनों को न्याय दिलाने की अपील करेगा।

 

 

झरिया में स्व सूर्यदेव सिंह की पुत्रवधु रागिनी सिंह भाजपा की प्रत्याशी हैं तो वहीं स्व सूर्यदेव सिंह के अनुज राजन सिंह की पुत्रवधु पूर्णिमा सिंह कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में है। यानि घराना एक और बहुएं दो, जो अब आमने सामने है। भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह के पति संजीव सिंह नीरज हत्याकांड के आरोप में धनबाद जेल में बन्द हैं। शायद एक वजह यह भी है कि नीरज की पत्नी कांग्रेस प्रत्याशी पूर्णिमा सिंह अपने पति को न्याय दिलाने की बात कहती हैं। अब सिक्का का दूसरा पहलू। कांग्रेस प्रत्याशी पूर्णिमा सिंह के मौसेरे देवर और उनके चुनाव की कमान सम्भाले हर्ष सिंह रंजय हत्याकांड के आरोप में जेल भी जा चुके हैं और यह मामला कोर्ट में है। रंजय सिंह झरिया विधायक संजीव सिंह से जुड़ा हुआ था। अब झरिया की जनता को रंजय और नीरज हत्याकांड के बीच अपना फैसला सुनाना है।

 

 

कांग्रेसी नेता स्व सुरेश सिंह के खासमखास देवेंद्र सिंह ने एक वीडियो के जरिए सोशल मीडिया में अपनी बात रखी है। देवेंद्र सिंह के साथ स्व रंजय के पिता बच्चू सिंह नजर आ रहे हैं। देवेंद्र सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी से जवाब मांगा है कि वह अपने पति नीरज सिंह की हत्या का इंसाफ मांग रही हैं तो रंजय के परिजनों को कौन इंसाफ दिलाएगा। यूँ तो देवेंद्र ने घड़ियाली आंसू बहाने और भी बहुत सारी बातें कही है, जो आप इस वीडियो में देख सुन सकते हैं।

 

देखें वीडियो-

 

 

कोयलांचल में एक और वीडियो वायरल हुआ है। इसमें कांग्रेस प्रत्याशी नजर आ रही हैं और उनका परिचय समर्थकों के साथ कराया जा रहा है। एक उत्साहित समर्थक ने इस मौके पर कहा कि “हमलोग जान देने के लिए भी तैयार रहते हैं”। इसपे तड़ाक से कांग्रेस प्रत्याशी के खासमखास शुभ चिंतक ने कहा कि “हमलोग देने वाले नहीं, लेने वाले हैं”। अब यहां यह बात चर्चा में है कि जहां चुनाव में विकास की बातें होती हैं, वहां हत्या, जान लेने देने का मुद्दा क्यों उछाला जा रहा है। झरिया का चुनाव आखिर किस दिशा में जा रहा है।

 

देखें वीडियो-

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »