टुंडी से भाजपा प्रत्याशी विक्रम सहित जलेश्वर ने नामांकन पत्र दाखिल किया

AJ डेस्क: झारखण्ड विधानसभा 2019 के चौथे चरण में होने जा रहे चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया जारी है। आज नामांकन के पांचवे दिन भाजपा, कांग्रेस और एनसीपी सहित कुल 35 प्रत्याशियों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया, जबकि 11 ने नॉमिनेशन फॉर्म ख़रीदा।

 

 

गिरिडीह लोकसभा से 5 बार सांसद रहे पूर्व सांसद रविंद्र पांडे के के पुत्र विक्रम पांडे को इस बार भाजपा ने टुंडी से विधानसभा का टिकट दिया है। इस हैसियत से आज भाजपा प्रत्याशी विक्रम पांडे ने 42-टुंडी विधानसभा क्षेत्र से नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने टुंडी विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी सह जिला भूमि सुधार उप समाहर्ता सतीश चंद्र को अपना नामांकन पत्र सौंपा। इस दौरान उनके साथ उनके पिता पूर्व भाजपा सांसद रविंद्र पांडे, धनबाद के भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, जिला महामंत्री संजय झा, राम प्रसाद महतो, अमलेश सिंह आदि मौजूद रहें।

 

 

इसके साथ ही कांग्रेस प्रत्याशी पूर्णिमा सिंह ने भी आज 41-झरिया विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए अपना नामांकन दर्ज कराया। उन्होंने अपना पर्चा झरिया के निर्वाची पदाधिकारी सह एडीएम विधि व्यवस्था अनिल कुमार को सौंपा। हम बता दें कि इस सीट पर जेठानी और देवरानी के बीच चुनावी टक्कर है। इस चुनावी दंगल में संजीव सिंह की पत्नी रागिनी सिंह भाजपा की प्रत्याशी है तो वहीं संजीव के चचेरे भाई स्वर्गीय नीरज सिंह की पत्नी पूर्णिमा सिंह इसी क्षेत्र से कांग्रेस की प्रत्याशी है। एक ही परिवार की दो बहुओं के एक ही विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ने से यह सीट काफी हॉट माना जा रहा है।

 

 

वहीं बाघमारा में भाजपा के दंबंग विधायक को टक्कर देने के लिए इस बार कांग्रेस ने जदयू के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जलेश्वर महतो को यहाँ से अपना प्रत्याशी बनाया है। आज जलेश्वर महतो ने भी बतौर कांग्रेस प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस दिग्गज नेता सुबोध कान्त सहाय, पूर्व विधायक ओपी लाल, धनबाद से कांग्रेस प्रत्याशी व कांग्रेसी नेता मन्नान मल्लिक आदि कांग्रेसी मौजूद रहें। इसके साथ ही 39-निरसा विधानसभा से एनसीपी प्रत्याशी विनोद गोस्वामी ने भी निरसा के निर्वाची पदाधिकारी सह वशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी संदीप कुमार दोराइबुरु को अपना नामांकन पत्र सौंपा।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »