लात घुसे चले ही, महिला ने चप्पल से जमकर कर दी धुनाई (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर आज विधानसभा चुनाव के नामांकन प्रक्रिया के गहमा गहमी के बीच जमकर एक्शन देखने को मिला। इस एक्शन में लेडिस चप्पल भी था और मर्दाना लात-घुसा भी। इस एक्शन ने शहर के मुख्य चौराहे पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल पैदा कर दिया।

 

 

आप इस वीडियो में आप देख पा रहे होंगे एक हेलमेट पहने व्यक्ति और एक अन्य व्यक्ति में हाथा-पाई हो रही है। तभी एक महिला इस लड़ाई में कूद पड़ती है। महिला पहले थप्पड़ों से उस व्यक्ति को पीटती है, फिर वह अपने चप्पल से उसकी धुनाई करने लगती है। इस बीच वह व्यक्ति आप प्रतिरोध करता रहता है। फिर मौका देख वह उलटे पाँव वहाँ से दौड़ पड़ता है।

 

देखें वीडियो-

 

 

दरअसल इस महिला का नाम प्यारी देवी है और उसका साथ दे रहा युवक उसके भाई का लड़का। यह टुंडी के रहने वाले बताए जा रहे है। वहीं दूसरे व्यक्ति का नाम लक्ष्मी विश्वकर्मा है और वह पेशे से एक जमीन कारोबारी है। महिला ने बताया कि इन्होंने इस व्यक्ति से करीब एक साल पहले साढ़े छह लाख रूपये में एक जमीन का सौदा किया था। उसके एवज में महिला ने उस जमीन कारोबारी को नगद 2 लाख रुपया दिया था। बाद में उस कारोबारी ने छल से महिला से बाकी रुपयों का चेक ले लिया। बाद में उस कारोबारी ने न तो महिला को जमीन दिया और न ही उनका रुपया ही लौटाया। बल्कि उल्टा महिला द्वारा दिए गए चेक को बाउंस करा उसपे न्यायालय में केस ठोक दिया।

 

 

महिला ने बताया कि उन्होंने भी इस जालसाज जमीन कारोबारी पर जालसाजी के धनबाद न्यायालय में मुकदमा किया है। आज उसी केस की सुनवाई थी। लौटने के क्रम में उस जालसाज कारोबारी ने उसे अपशब्द कहा और देख लेने की धमकी दी। जिसके बाद यह रिएक्शन सामने आया।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »