पलामू: कांग्रेस प्रत्याशी ने हथियार चमकाया, भाजपा समर्थकों ने मीलों खदेड़ा (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: पलामू के चैनपुर के कोसियारा गांव स्थित बूथ संख्या 72 एवं 73 में मतदान के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी अपनी हाथों में पिस्तौल लेकर अपने अंगरक्षकों और समर्थकों के साथ पहुंचे। जिसके बाद उनकी इस दबंगई को देख भाजपा प्रत्याशी आलोक चौरसिया के सैकड़ो समर्थकों ने केएन त्रिपाठी मुर्दाबाद, केएन त्रिपाठी होस में आओ जैसे नारों के साथ उन्हें बूथ से खदेड़ दिया है। जानकारी के अनुसार लोगों ने कांग्रेस प्रत्याशी को करीब दो किलोमीटर तक खदेड़ा। इस दौरान लोगों ने उनपर पत्थरबाजी भी की है।

 

 

हालांकि इस पत्थरबाजी में किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी के अंगरक्षकों ने भाजपा समर्थकों को बंदूक का भय दिखा कर खदेड़ कर मामला शांत कराने का प्रयाश किया। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी ने बीजेपी समर्थकों पर पांच बूथ लूटने की कोशिश का आरोप लगाया। उन्होंने कहा है कि जब वह उन बूथों पर जाने की कोशिश कर रहे थे, तो उनपर जानलेवा हमला किया गया।

 

देखें वीडियो-

 

 

वहीं बीजेपी प्रत्याशी आलोक चौरसिया ने कांग्रेस प्रत्याशी के सभी आरोपो को नकारते हुए केएन त्रिपाठी पर ही बंदूक के दम पर गड़बड़ी फैलाने का आरोप लगाया। जिसपर लोगों ने उन्हें रोका और उन्हें वहां से खदेड़ दिया।

 

 

बता दें कि इस सीट पर एक बार फिर कांगेस प्रत्याशी और भाजपा प्रत्याशी आमने सामने है। जिसकी गर्माहट भी इस झड़प के रूप में देखने को मिली है। फिलहाल सुरक्षा कर्मियों ने मोर्चा संभाल लिया है।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »