सांसद पी एन सिंह गजब बढ़ा रहे प्रत्याशी और कार्यकर्ताओं का हौसला

AJ डेस्क: धनबाद लोक सभा क्षेत्र से हैट्रिक ठोकने वाले सांसद अपनी राजनैतिक अनुभव, सूझ-बूझ और चुनावी मैदान के बेहतर तिकड़म का गुर भाजपा के प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं को बड़े ही सलीके से सीखा रहे हैं। यहां बात हो रही है सांसद पशुपति नाथ सिंह की।

 

 

आज सांसद पशुपति नाथ सिंह झरिया विधान सभा क्षेत्र से भाजपा की प्रत्याशी रागिनी सिंह के चार चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किए। चार में से सिर्फ एक कार्यालय के उद्घाटन में उनके साथ प्रत्याशी शरीक हुईं। सांसद ने प्रत्याशी के बहुमूल्य समय को ध्यान में रखते हुए उन्हें कुछ टिप्स देते हुए निर्देश दिया कि वह उनकी स्वागत में समय न देकर क्षेत्र में जनता के बीच जाएँ। अनल ज्योति की टीम सांसद के साथ थी।

 

 

 

 

अनल ज्योति की टीम ने पाया कि सांसद अपने दायित्व को बखूबी समझ रहे हैं। हर जगह कार्यालय उद्घाटन करने के पश्चात वह कार्यकर्ताओं से पहले क्षेत्र के बारे में फिर उनलोगों के द्वारा की जा रही काम की जानकारी ले रहे थे। इसके बाद एक अभिभावक की भूमिका निभाते हुए सांसद पशुपति नाथ सिंह बड़े ही सलीके से कार्यकर्ताओं को टिप्स देते थे कि चुनाव प्रचार कैसे करना है। किन किन बिंदुओं पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है और कैसे एक एक मतदाता के घर तक पार्टी और प्रत्याशी की नीतियों को पहुंचाना है। झरिया विधान सभा क्षेत्र में चार घण्टे का जो वक्त सांसद ने गुजारा उसमे उन्होंने भाजपा के कार्यकर्ताओं का न सिर्फ उत्साह बढ़ा दिया बल्कि उन्हें ऊर्जावान बना गए।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »