एनकाउंटर: वेटनरी डॉक्टर रेप प्रकरण के सभी आरोपी पुलिस एनकाउंटर में मारे गए

AJ डेस्क: हैदराबाद में वेटरनरी डॉक्टर से रेप और उसे जला कर मार देने के मामले में चारों आरोपी पुलिस के साथ एन्काउंटर में मारे गए हैं। सूत्रों के मुताबिक पुलिस हिरासत से भागने के प्रयास में पुलिस ने चारों आरोपियों का एन्काउंटर कर दिया। बताया जा रहा है कि एनएच 44 पर सीन ऑफ क्राइम में रिकंस्ट्रक्शन के लिए पुलिस इन आरोपियों को वहां ले गई थी। इस बीच बच कर भागने की कोशिश करते हुए आरोपियों को पुलिस ने मार गिराया। बता दें कि हैदराबाद शादनगर में जानवरों की डॉक्टर से रेप और हत्या के केस में पुलिस ने चारों आरोपियों शिवा, नवीन, केशवुलू और मोहम्मद आरिफ को पुलिस रिमांड में रखा गया था।

 

 

पुलिस के अनुसार ​घटना सुबह 3 से 5 बजे के बीच की है। आज चारों आरोपियों को गैंग रेप के स्थल पर ले जाया गया था। लेकिन इसी बीच एक आरोपी ने पुलिस की रिवॉल्वर को छीनकर भागने की कोशिश की। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को ढेर कर दिया।

 

 

 

 

गौरतलब है कि 29 नवंबर को हैदराबाद के साइबराबाद टोल प्लाजा के पास एक महिला की अधजली लाश मिली थी।​ महिला की पहचान एक वेटनरी डॉक्टर के तौर पर हुई थी।​ पुलिस के मुताबिक, महिला की गैंगरेप के बाद हत्या की गई, फिर लाश को पेट्रोल से जलाकर फ्लाईओवर के नीचे फेंक दिया गया।​ वारदात में शामिल चारों आरोपियों की पहचान मोहम्मद पाशा, नवीन, चिंताकुंता केशावुलु और शिवा के तौर पर हुई है।​ पुलिस जांच में पता चला कि आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के लिए साजिश के तहत महिला डॉक्टर की स्कूटी पंक्चर की थी, ताकि वे महिला डॉक्‍टर को अपने जाल में फंसाकर वारदात को अंजाम दे सके।

 

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »