सिंदरी, निरसा और टुंडी में भाजपा की जीत “राजनीति के चाणक्य” की नजर में (पार्ट- 02)

AJ डेस्क: पिछले चुनाव की बात करें तो धनबाद कोयलांचल में भाजपा ने बेहतर प्रदर्शन किया था। जिला के छह में से पांच पर भाजपा गठबंधन ने परचम लहराया था। सांसद पशुपति नाथ सिंह यानि भाई जी अपने राजनीतिक अनुभव के आधार पर और तब और अब के बदले हालात को ध्यान में रखते हुए कहते हैं, हम यानि भाजपा फिर परचम लहराने जा रहा है।

 

 

 

 

सिंदरी विधान सभा

सांसद के दिमाग में हर विधान सभा की भौगोलिक, सामाजिक, आर्थिक हालात मानो फीड है। उन्होंने कहा कि सिंदरी औद्योगिक, कृषि और व्यवसायिक क्षेत्र है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बन्द कारखाना को खोलवा दिया। वहां तेजी से काम भी चल रहा है। सिंदरी शहर की जनता इससे खुश है। सिंदरी का बलियापुर कृषि प्रधान क्षेत्र है। केंद्र एवम राज्य सरकार ने किसानों के हित में, उनके उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखकर अनेकों योजना को धरातल पर उतारा है। भाजपा ने किसान वर्ग पर ध्यान दिया है। इसका लाभ भाजपा प्रत्याशी को मिलेगा। भाई जी का मानना है कि गोबिन्दपुर क्षेत्र के विकास के लिए भी बहुत सारे कार्य हुए हैं। सिंदरी विधान सभा क्षेत्र के गांव में सड़क का जाल बिछ चुका है। जलापूर्ति के लिए पाइप बिछ रहे हैं। गांव गांव, घर घर बिजली पहुंच चुकी है। लोगों को आवास, शौचालय, गैस कनेक्शन का लाभ मिला है। हर घर से कोई न कोई सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हुआ है।

 

 

उन्होंने कहा कि स्व बिनोद बिहारी महतो जो बलियापुर के धरती पुत्र हैं। सरकार ने धनबाद में खुले विश्व विद्यालय का नाम बिनोद बाबू से जोड़कर उन्हें सम्मानित करने का काम किया है। सिंदरी से भाजपा प्रत्याशी इंद्रजीत महतो बेदाग नेता हैं। कर्मठ हैं और धरती से जुड़े हुए हैं। भाई जी कहते हैं कि इन सारी विषयों पर गौर फरमाने के बाद भाजपा का झंडा लहराता ही नजर आता है।

 

 

 

निरसा विधान सभा

सांसद पशुपतिनाथ सिंह कहते हैं कि वर्ष 2004 में निरसा से भाजपा प्रत्याशी मात्र एक हजार वोटों से पिछड़ गया था। निरसा में बदलाव की लहर बह रही है। पिछले चुनाव के वक्त क्षेत्र में भाजपा की सरकार द्वारा इतने विकास के कार्य नही कराए गए थे। अब पांच साल में महिलाओं को शौचालय, गैस, बिजली, घर आदि की सुविधा मिल चुकी है। सरकार की योजनाओं से महिला बहुत खुश हैं। निरसा में इस बार पार्टी ने महिला प्रत्याशी को उतारा है। उन्होंने कहा कि निरसा के वोटरों के बीच एक नया संचार, उत्साह देखने को मिल रहा है।

 

 

 

 

टुंडी विधान सभा

धनबाद के सांसद पशुपति नाथ सिंह कहते हैं कि टुंडी के सुदूर ग्रामीण इलाकों में भी भाजपा ने विकास की रौशनी पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि गठबंधन में पिछली बार टुंडी सीट आजसू के पास थी और भाजपा के सहयोग से यहां आजसू प्रत्याशी की जीत हुई थी। यही कहानी लोक सभा चुनाव में दोहराया गया। इस बार भाजपा ने टुंडी से तेज तर्रार, नौजवान उम्मीदवार विक्रम पांडे को चुनावी मैदान में उतारा है। भाई जी ने कहा कि लोक सभा में उस क्षेत्र का पांच पांच बार प्रतिनिधित्व करने वाले रविंद्र पांडे के पुत्र हैं विक्रम पांडे। सांसद के कार्यकाल में रविंद्र पांडे ने क्षेत्र के लिए बहुत काम किया है, उसका लाभ भाजपा को मिलेगा। केंद्र एवम राज्य सरकार द्वारा किये गए विकास कार्यो का भी लाभ विक्रम पांडे को मिलेगा। उन्होंने कहा कि टुंडी में भाजपा की जीत सुनिश्चित है।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »