बेरमो में छतीसगढ़ के CM ने भाजपा पर तंज कसा- “राम नाम जपना-पराया माल अपना”

AJ डेस्क: बेरमो विधानसभा से महागठबंधन के प्रत्याशी राजेंद्र प्रसाद सिंह के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करने छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश सिंह बघेल, सांसद धीरज साहू और चुनाव प्रभारी अजय शर्मा आज पहुंचे थे। इस सभा में इन्होंन केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।

 

 

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश सिंह बघेल ने कहा, ‘राम नाम जपना, पराया माल अपना वाली कहावत को भाजपा सरकार सिद्ध कर रही है। इस देश में विदेश की राजनीति भाजपा द्वारा की जा रही है। उद्योग पति और आगे बढ़ रहे है जबकि गरीब और गरीब होते जा रहे है। उन्होंने महंगे प्याज पर भी भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया।।’ इसके बाद वो काला धन और नोट बंदी पर भी मोदी सरकार पर निशाना साधा।

 

 

उन्होंने झारखण्ड की रघुवर सरकार को भी घेरने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि झारखण्ड छत्तीसगढ़ के साथ ही अलग राज्य बना था, लेकिन विकास के मामले में छत्तीसगढ़ के सामने झारखण्ड कही खड़ा नजर नहीं आता। उन्होंने कहा कि यहाँ युवाओं से रोजगार तो छीने ही गए है, घोटाले भी टोकरों में भर-भर कर हुआ है। उन्होंने पूर्वी जमशेदपुर सीट पर बागी सरयू राय द्वारा सीएम रघुवर दास के खिलाफ चुनाव लड़े जाने पर चुटकी लेते हुए कहा, ‘झारखण्ड की रघुवर सरकार इस बार 65 पर का नारा लगाती फिर रही है, जबकि मुख्यमंत्री का खुद का सीट बचाना मुश्किल हो गया है। खुद प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री का सीट बचाने के लिए लगे हुए है। इस बार ये सरकार 12 सीट पर नहीं कर पाएगी।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »