मन्नान ने होडिंग लगाया “आ गया मन्नान” कहाँ आया, पता नहीं- राज सिन्हा

AJ डेस्क: भारतीय जनता पार्टी के धनबाद प्रत्याशी राज सिन्हा ने आज कई क्षेत्रों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान महिलाओं तथा कार्यकर्ताओ ने ढोल नगाड़े के साथ राज सिन्हा को वोट देने के लिए लोगों को प्रेरित किया। वहीं युवाओं ने राज सिन्हा के साथ खूब सेल्फी लेते भी दिखें।

 

 

जनसंपर्क अभियान के दौरान वर्तमान विधायक राज सिन्हा ने कहा कि बहुत विपक्षी आयेंगे, बड़े बड़े वादे करेंगे, लेकिन वे उन वादों को कभी पूरा नही करेंगे। बड़े बड़े होडिंग लगा रहे है की आ गया मन्नान, लेकिन कहां आये यह पता नही चलता। हम जो वादा करते है वो पूरा करते है। भारतीय जनता पार्टी की केंद्र में सरकार है, एक बार फिर राज्य में भी भाजपा की सरकार बनाए औऱ विकास को औऱ तेज गति से बढ़ाये। उन्होंने कहा कि इस बार आपलोगों का आशीर्वाद मिला तो कोयलांचल की दशा और दिशा बदलने का काम करूंगा। पिछली बार विश्वविद्यालय का समाधान किया इस बार ओवर ब्रिज तथा हवाई अड्डे के समाधान करूंगा। आप सबो के सुख दुख में साथ रहा हूँ तथा आपलोगों के सुख दुख को समझता भी हूं।

 

 

 

 

यह पहली बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार पांच साल तक टिकी औऱ विकास के कार्य हुए। विपक्षी बताये की उन्होंने किया क्या। पांच साल तक ऐसी की हवा खाये है। चुनाव आया तो लोगो के बीच आये है। जो ऐसी का हवा खाएंगे वो गरीबो का हाल कहा से जान पाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा पर पांच साल में भ्रष्टाचार का कोई आरोप नही लगा है। 40 लाख से अधिक महिलाओं को उज्जवला योजना के तहत दो रिफिल सिलेंडर मुफ्त दिया जा रहा है। 57 लाख से ज्यादा परिवारों को आयुष्मान भारत योजना से जोड़ा गया है। 2014 में जहाँ सिर्फ 7000 स्कूलों के क्लास रूम में बेंच जैसी बुनियादी सुविधाएं थी वहीं आज सभी 34,939 स्कूलों में बेंच औऱ अन्य बुनियादी सुविधाएं हैं।

 

 

भाजपा सरकार में धोखाधड़ी और जबरन धर्मांतरण के खिलाफ कड़ा कानून बनाया है। मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के तहत प्रदेश के 35 लाख से अधिक लघु और सीमांत किसानों को 11 हजार और 31000 तक की सहायता सीधे उनके बैंक अकाउंट में भेजी जा रही है। विभिन्न माध्यमों से झारखंड के 35 लाख से अधिक युवाओं को रोजगार मिला है। आवास योजना के तहत प्रदेश में 629535 घरों का निर्माण किया गया है। यह सब भारतीय जनता पार्टी की सरकार है तभी संभव है।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »