भाजपा की रीढ़ है युवा मोर्चा, घुटने टेक देगा कांग्रेस, झरिया में निकली पदयात्रा

AJ डेस्क: झरिया में आज भाजयुमो और विश्व हिंदु परिषद ने संयुक्त रूप से “पदयात्रा” निकाला। पदयात्रा में समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने ललकारते हुए कहा कि हमारे सामने विपक्षी घुटना टेक देते हैं।

 

 

झरिया के कतरास मोड़ से निकली पदयात्रा को सत्येन्द्र कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उत्साह से लबरेज कार्यकर्ताओं की यह यात्रा लक्ष्मीनिया मोड़, देशबंधु, चार नम्बर टैक्सी स्टैंड होते हुए इंदिरा चौक तक पहुंची। रास्ते में युवा कार्यकर्ता भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में गगनभेदी नारा लगा रहे थे। शहर की मुख्य मार्ग गेरुआ रंग और कमल छाप झंडा से पट गया था। इस दौरान कार्यकर्ता जन सम्पर्क अभियान चलाते हुए राहगीरों, दुकानदारों से रागिनी सिंह के लिए वोट देने की अपील भी कर रहे थे।

 

 

 

 

भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अमलेश सिंह ने कहा कि पदयात्रा में आम आदमी शामिल होकर यह प्रमाणित कर दिए कि आज भी जनता भाजपा को पसन्द करती है। अमलेश सिंह ने कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मतदान के दिन बूथ पर कमान संभालेंगे। पदयात्रा में रमेश पांडे, मानस प्रसुन्न आदि ने अहम भूमिका निभाया।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »