डर और भय की राजनीति अब नहीं चलेगी- चंद्र शेखर

AJ डेस्क: भारतीय जनता पार्टी के चुनावी कार्यालय हाउसिंग कॉलोनी में आज धनबाद के मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी झारखंड बनने के 19 वर्ष के बाद पहली बार अपने बूते चुनाव लड़ रही है। उन्होंने कहा कि एक एक मतदाता अपने बहुमूल्य वोट देकर धनबाद की 6 सीटों को जिताएगी औऱ एक मजबूत सरकार बनाएगी।

 

 

मेयर ने कहा कि धनबाद ने विकास की लंबी लकीर खिंची है। कोई भी योजना हो चाहे केंद्र सरकार कि या राज्य सरकार की सभी योजना एक-एक व्यक्ति तक पहुचाने का काम किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी ने विकास के कार्य को बखूबी से किया है। तथा पांच साल में जो धनबाद का विकास हुआ है, वो धरातल पर है। इस दौरान मेयर ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि अलग-अलग लड़ने से भारतीय जनता पार्टी को फायदा हुआ है। विपक्ष का गठबंधन आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के नेतृत्व में चल रही है। जो जेल में बंद है। कांग्रेस और जेएमएम ये तीनो मिलकर लगभग दो साल मधु कोड़ा की सरकार चलाये थे। ये तीनो अपना टेलर दिखा चुके है।जनता इनके एक एक कारनामे से वाकिव है। दो के मुखिया जेल में है और कांग्रेस के बेल पर है। गठबंधन को जनता कभी स्वीकार नही करेगी। क्योंकि यह लूट खसोट की गठबंधन है। जनता ने गठबंधन की सरकार को नकारा है। जिसका परिणाम 23 को आएगा।

 

 

उन्होंने कहा कि डर और भय की राजनीति अब नही चलेगी। बीजेपी ने काम किया है। कही भी भेद भाव रखकर काम नही किया। किसी जाति या सम्प्रदाय का हो सभी को एक माना है। कभी लोगों ने सोचा नही था कि आठ लेंन की सड़क, चौराहे, यहां की गलिया, एक एक घर को स्वच्छ पानी मिलेगा, रोजगार के क्षेत्र में भी प्रभावी कार्य किए जा रहे है।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »