नामांकन दाखिल करने से कोई नेता नहीं बनता- रागिनी

AJ डेस्क: भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह ने शनिवार को न सिर्फ झरिया में जनसंपर्क अभियान चलाया, बल्कि विपक्ष को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि सिर्फ नॉमिनेशन फॉर्म भरने से कोई नेता नहीं बन जाता। नेता बनने के लिए जनता के बीच जाना होता है। उनके दुख और परेशानियों को दूर करना पड़ता है। इसके साथ ही अखिल भारतीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा ने भी रागिनी सिंह को समर्थन देने की घोषणा कर दी है।

 

 

शनिवार को भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह ने झरिया विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में जोरदार जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर भाजपा के कार्यकाल में हुए विकास कार्यो एवं योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह ने कहा कि जिस तरह से नरेन्द्र मोदी देश का विकास कर रहे हैं। ठीक उसी तरह से झारखंड में भी रघुवर सरकार विकास करने में लगी हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में हम जनता को यह पता चल पाया कि विकास क्या होता हैं और ये कैसे किया जाता है। कांग्रेस के कार्यकाल में जनता पूरी तरह से त्रस्त रही।

 

 

भाजपा प्रत्याशी ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि नॉमिनेशन भरने से कोई जनता का नेता नहीं बन जाता। नेता बनने के लिए जनता के बीच जाना होता है। आम जनता की समस्याओं को सुनना और दूर करना पड़ता है। रागिनी ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता हर समय जनता के बीच नजर आते हैं। लेकिन कांग्रेस के कार्यकर्ता व नेता बरसाती मेंढक की तरह सिर्फ चुनाव में ही दिखाई दे जाते है।

 

 

 

वहीं आज अखिल भारतीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ ईश्वर सागर चंद्रवंशी ने घोषणा करते हुए कहा है कि राष्ट्रहित और देश हित को देखते हुए भाजपा के ताकत को बढ़ाना होगा। इसलिए वो सर्वसम्मति से झरिया विधानसभा में भाजपा को समर्थन देगी और भाजपा प्रत्याशी रागिनी को जिताने के लिए समाज का एक एक युवा और एक एक महिला पूरी ताकत झोंक देगी। उन्होंने कहा कि झरिया विधानसभा में हमारे समाज के 35 से 40 हजार के करीब मतदाता हैं। जो भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह को मदद करेंगे। रागिनी को चुनाव जिताने में हर संभव मदद भी किया जाएगा।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »