पलामू में एक महिला ने चार बच्चों को दिया जन्म, एक की मौत

AJ डेस्क: पलामू जिले के चैनपुर सामुदायिक अस्पताल में एक 30 वर्षीय महिला ने शनिवार की अहले सुबह एक साथ चार बच्चियों को जन्म दिया। हालांकि इनमें से एक बच्ची की जन्म के आधे घंटे के बाद ही मृत्यु हो गई। पलामू के सिविल सर्जन डॉ जॉन एफ कैनेडी ने बताया कि चैनपुर प्रखंड के पिंडरा गांव की संजय भुइयां की पत्नी रीता देवी ने एक साथ चार बच्चियों को सामान्य प्रसव से जन्म दिया।

 

 

 

उन्होंने बताया कि चारों नवजात का वजन सामान्य से कम था। इनमें से एक बच्ची अस्वस्थ थी जिसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि तीनों बच्चियों को मेदिनीनगर सदर अस्पताल में स्पेशल नियोनेटल केयर यूनिट में भर्ती कर उनकी विशेष देखभाल की जा रही है। जच्चा (महिला) का स्वास्थ्य फिलहाल सामान्य है।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »