झरिया: एक और पुराने कांग्रेसी ने की बगावत, दिया भाजपा की “रागिनी” को समर्थन

AJ डेस्क: झरिया विधान सभा क्षेत्र में “तू डाल-डाल तो मैं पात-पात” का खेल जारी है। कांग्रेस के एक वरीय नेता पप्पू सिंह ने आज अपने पांच सौ समर्थको के साथ भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह को समर्थन देने का एलान किया।

 

 

यहां बता दें कि कुछ दिनों पूर्व झरिया के वरीय कांग्रेसी जितेन्द्र सिंह ने पार्टी छोड़ अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर लिया था। झरिया से भाजपा की प्रत्याशी रागिनी सिंह ने जितेन्द्र सिंह को पार्टी में शामिल कराया था।

 

 

 

 

आज झरिया के पुराना राजा गढ़ में पप्पू सिंह अपने पांच सौ समर्थकों के साथ भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह को चुनाव में खुलकर समर्थन देने का एलान किया। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह वहां उपस्थित थी। उन्होंने पप्पू सिंह और उनके समर्थकों का स्वागत किया। यहां बता दें कि झरिया में भाजपा और कांग्रेस से देवरानी-जेठानी चुनाव लड़ रही हैं। भाजपा की रागिनी सिंह लगातार कांग्रेस में सेंधमारी मारने में सफल हो रही हैं। जितेन्द्र सिंह के बाद पप्पू सिंह द्वारा चुनाव के इस माहौल में उठाए गए कदम से क्षेत्र में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गयी हैं। झरिया के लोग इसे कांग्रेस हित में सही नही मान रहे।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »