दुष्कर्म की घटनाएं बनी चुनावी मुद्दा, कांग्रेस के राहुल ने किया प्रहार

AJ डेस्क: झारखंड में दो चरणों का चुनाव संपन्न हो चुका है। अब राजनीतिक दलों के नेताओं की निगाह तीसरे चरण पर है। इन सबके बीच देश के अलग अलग हिस्सों से गैंगरेप की आई खबर से सियासी दलों को लगता है कि वोट हासिल करने में आसानी होगी। यूपी के उन्नाव गैंगरेप का झारखंड से लेना देना नहीं है। लेकिन यूपी और झारखंड में समानता ये है कि दोनों जगहों पर बीजेपी का शासन है। कांग्रेस के कद्दावर नेता ने गैंगरेप के मामलों का झारखंड के हजारीबाग में जिक्र किया।

 

 

राहुल गांधी ने कहा कि आज देश में महिलाएं बिना भय के बाहर नहीं निकल सकती हैं। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि आप कैसी रक्षा कर रहे हो। रांची के पास लॉ स्टूडेंट के साथ बलात्कार की घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड के सीएम आवास से महज कुछ किमी दूर इतनी बड़ी घटना घट जाती है और झारखंड के सीएम की चुप्पी नहीं टूटती है। भारत की राजधानी की जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अब दुनिया के दूसरे मुल्क रेप कैपिटल के तौर पर देखते हैं। यूपी में एक विधायक रेप करता है लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी ने एक भी शब्द का जिक्र नहीं किया।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »