जुमलेबाज के झांसा में न पड़ें- हेमंत सोरेन

AJ डेस्क: भाजपा से बगावत कर झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) में शामिल हुए सिंदरी प्रत्याशी फूलचंद मंडल के समर्थन में वोट मांगने धनबाद के बरवाअड्डा पहुंचे जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने आज भाजपा पर जमकर तीखे बाण चलाए। उन्होंने पीएम मोदी, अमित शाह वगैरह को जादूगर बताते हुए लोगों को इनके जुमले में न फंसने की सलाह दी।

 

 

हेमंत सोरेन ने भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा, ‘हमलोग अपने पार्टी के खुद स्टार प्रचारक है, प्रत्याशी और कार्यकर्ता भी है। लेकिन भाजपा के पास गुजरात, महाराष्ट्र, पंजाब और हरियाणा न जाने कहां-कहां से बड़का-बड़का उड़नखटोला से यहाँ आ रहे है और प्रचार-प्रसार में लगे हुए है।” उन्होंने कहा, ‘मैं आपलोगों को आज आपके वोट का महत्व समझाने आया हूँ। आप वोट किस आधार पर करेंगे? आप सच्चाई के आधार पर वोट देंगे या फिर इस बार भी जुमलेबाज के जुमले में फंस कर वोट करेंगे?’

 

 

उन्होंने आगे कहा, ‘झारखण्ड के लोग काफी सीधे और सरल होते है। जिस कारण वे सही और गलत को ठीक से परख नहीं पाते। और ये गुजरती बाबा सब यहाँ आकर जुमलेबाजी करते है। जिसके झांसे में यहाँ के लोग आ जाते है। वो लोग यहाँ आकर जादू दिखाने लगता है। उस जादू को देखकर हमलोगों को काफी मजा आता है। लेकिन अब जुलेबाजी से पेट नहीं भरेगा। अब राज्य की स्थिति और हकीकत को समझना और जानना होगा तब वोट करना होगा।’

 

 

हेमंत सोरेन ने यहाँ अपने संबोधन में भाजपा और उसके सहयोगी दल रहे पार्टियों पर प्रहार करते हुए कहा, ‘आज राज्य में भाजपा की आजसू के साथ सरकार चल रही है। कही भाजपा जदयू के साथ सरकार चला रही है। लोजपा इनके साथ सरकार में मंत्री के पद पर विराजमान है लेकिन झारखण्ड ये सभी चुनाव अलग-अलग लड़ रहे है। यह कैसा चक्कर है? यही चक्कर के बारे में मैं आपकों आज समझाने आया हूँ। कही आप इनके चक्कर में आकर घनचक्कर बन कर इनके चक्रव्यू में न फंस जाए। ये सब पार्टिया राजनीतिक पार्टियां बनकर नहीं बल्कि एक गिरोह बनकर यहाँ यहाँ हमारी वोट को लूटने आए है।’

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »