झारखण्ड की जनता कांग्रेस गठबंधन से रहे सावधान- पी एम मोदी

AJ डेस्क: कर्नाटक विधानसभा उपचुनाव के परिणाम से मिली ऊर्जा से उत्साहित भाजपा की चुनावी नैया के खेवनहार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के बोकारो से कांग्रेस-झामुमो महागठबंधन पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने झारखंड की जनता को कांग्रेस गठबंधन से सावधान रहने की सलाह दी।

 

 

उन्होंने कहा, ‘ये सुधरने वाले नहीं हैं। माैका मिलते ही वहीं करने लगते हैं जो करते रहे हैं। झारखंड को फिर से छलकपट, भ्रष्टाचार और अनिश्चितता के अंधेरे में धकेलना चाहते हैं। इसलिए आपसे झारखंड में स्थिर और मजबूत सरकार बनाने के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील करता हूं।’

 

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को बोकारो के सेक्टर पांच स्थित मैदान में भाजपा की चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने चुनाव प्रचार में कर्नाटक उप चुनाव परिणाम को नए धारदार हथियार के रूप में प्रयोग किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि ऐसे समय पर कर्नाटक विधानसभा उपचुनाव का परिणाम आया है जब एक गठबंधन बनाकर झारखंड को लूटने के लिए मशक्कत की जा रही है। कर्नाटक ने बहुत बड़ा मजबूत फैसला किया है। कर्नाटक में आज उप चुनाव के नतीजे आए। ये सामान्य उप चुनाव परिणाम नहीं है। क्योंकि उपचुनाव से कर्नाटक की सरकार का भविष्य तय हो गया है। ये नतीजे झारखंड समेत पूरे देश के लिए एक संदेश है।

 

 

उन्होंने कहा इस परिणाम से तीन बड़े संदेश निकले हैं। पहला-देश की जनता स्थिर और स्थायी सरकार चाहती है। दूसरा-कांग्रेस और उसके साथी जो पिछले दरवाजे से सत्ता पाने के लिए जनादेश को धोखा देते हैं। जनता का अपमान करते हैं। जनता चुप रहती है। लेकिन, पहला माैका मिलते ही सबक सिखाती है। उनका सुफड़ा साफ करती है। तीसरा- यह कि स्थिर सरकार, विकास और समर्पित सरकार के लिए जनता को सिर्फ भाजपा पर भरोसा है। ये महत्वपूर्ण नतीजे निकले हैं। उन्होंने आगे कहा कि 15 सीट पर उपचुनाव था। 15 में 13 कांग्रेस के पास थी। बीजेपी के पास एक भी नहीं। 12 सीटें भाजपा की झोली में जनता ने डाल दी है। कर्नाटक के मतादताओं के लिए बोलिए-भाजपा, भाजपा, भाजपा।

 

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बोकारो की जनसभा में उमड़ी भीड़ का जिक्र करते हुए कहा, ‘यह भीड़ झारखंड की राजनीतिक हवा की रूख बता रही है। सभास्थल पर जितने लोग दिखाई दे रहे हैं उससे ज्यादा भीड़ हवाईअड्डा से आने के दाैरान रास्ते में थी। उन्होंने दावा किया कि झारखंड के प्रथम और दूसरे चरण के चुनाव में मतदाताओं ने भाजपा के पक्ष में भारी मतदान कर राज्य में मजबूत सरकार की फिर से नींव रख दी है।’

 

 

प्रधानमंत्री ने कहा कि झारखंड की उम्र 19 साल हो गई है। परिवार में भी बेटे या बेटी की उम्र 19-20 की होती है तो मां-बाप अलग तरह से सोचना शुरू कर देते हैं। बेटे-बेटी को किस दिशा में ले जाना है। इस उम्र का बड़ा महत्व है। यह उम्र जिंदगी का महत्वपूर्ण कालखंड होता है। झारखंड 19 का हुआ है। आने वाले पांच साल में झारखंड को कहां देखना चाहते हैं? कैसा देखना चाहते हैं? यह फैसला करने के लिए यह चुनाव बहुत बड़ा अवसर है। यह चुनाव विधायक या मुख्यमंत्री चुनने के लिए नहीं है बल्कि आपको सही अभिभावक चुनना है। आने वाले पांच वर्षों के लिए फैसला करना है।

 

 

बता दें कि भाजपा की जनसभा में सात विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी उपस्थित थे। इनमें चंदनकियारी से भाजपा प्रत्याशी राज्य के मंत्री अमर कुमार बाउरी, बोकारो के भाजपा प्रत्याशी बिरंची नारायण, गिरिडीह के भाजपा प्रत्याशी निर्भय शहबादी, डुमरी से भाजपा प्रत्याशी प्रदीप साहु, रामगढ़ से भाजपा प्रत्याशी रणजय कुमार खुंटू बाबू, बेरमो से भाजपा प्रत्याशी योगेश्वर महतो बाटुल और गोमिया से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण कुमार नायक शामिल थे।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »