गोमिया: CRPF के आपसी फायरिंग में असिस्टेंट कमांडेंट सहित दो अधिकारी की मौत, 4 जवान भी घायल (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: झारखण्ड के चाईबासा से द्वितीय चरण का चुनाव संपन्न कराकर लौट रहे सीआरपीएफ के जवान और अधिकारी बोकारो के गोमिया स्थित कुर्कनाला में आपस में ही भिड़ गए। सुरक्षा बलों के जवानों की आपसी फायरिंग में असिस्टेंट कमांडेंट समेत 2 अधिकारियों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चार जवान घायल हो गए।

 

 

जानकारी के अनुसार बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड के कुर्कनालो उच्च विद्यालय और मध्य विद्यालय में सीआरपीएफ की 226वीं बटालियन को ठहराया गया था। करीब दो बजे जवान विद्यालय में पहुंचे थे। रात में करीब 8.30 में खाना खाने को लेकर दोनों विद्यालयों में ठहरे जवानों में विवाद हो गया। इसके बाद उच्च विद्यालय में ठहरे जवानों ने मध्य विद्यालय के जवानों पर गोली बरसाना शुरू कर दिया। फिर दोनों ओर से गोलीबारी शुरू हो गई। गोलीबारी में सीआरपीएफ के दो अधिकारियों, असिस्टेंट कमांडेंट साहुल अहसन और एएसआइ पूर्णानंद भुइयां की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि गोली लगने से घायल दो कांस्‍टेबल उपेंद्र यादव और हरिश्चंद्र गोखले को रात 12 बजे हेलीकॉप्‍टर से इलाज के लिए मेडिका, रांची भेजा गया है। इनके अलावा दो घायल जवानों खुखलरी और दीपेंद्र कुमार का इलाज बोकारो में ही चल रहा है।

 

देखें वीडियो-

 

 

 

वहीं पूरे मामले पर जानकारी देते हुए झारखंड पुलिस के एडीजी ऑपेरशन मुरारी लाल मीणा ने बताया कि सभी जवान छतीसगढ़ सीआरपीएफ की 226 बटालियन के हैं। ये झारखंड में चुनाव कराने आए हैं। इसी बटालियन के अधिकारी और जवान आपस में भिड़े हैं। दो घायलों को इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रांची लाया गया है। चुनाव ड्यूटी में आए जवानों को पर्याप्त सुविधाएं दी जा रही है, ताकि कोई शिकायत न रहे। उन्हें आने-जाने के लिए गाड़‍ियां व अन्य सुविधाएं भी दी जा रही हैं। लड़ाई-झगड़े की वजह क्या रही, इसकी जांच होगी और जांच के बाद ही कारण स्पष्ट हो पाएंगे।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »