“राज” के लिए वोट माँगा चेम्बर के सदस्यों और व्यापारियों ने

AJ डेस्क: आज धनबाद से भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा के समर्थन में जिला चेंबर के सदस्यों ने व्यापारियों से वोट मांगा। वो करकेंद बाजार पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों से न सिर्फ भाजपा को अपना समर्थन देने की बात कही बल्कि उन्होंने राज सिन्हा के पक्ष में वोट करने की भी मांग की।

 

 

जिला चेंबर के सदस्यों कि माने तो इस दौरान व्यापारियों ने उन्हें न सिर्फ समर्थन देने की बाते कही बल्कि उनमे भाजपा के प्रति खासा उत्साह भी देखा गया। इस दौरान जिला चेंबर के पूर्व अध्यक्ष राजीव शर्मा, जिला चेंबर के वरीय उपाध्यक्ष व जिला भाजपा के कार्यकारिणी सदस्य दीपक कुमार दीपू, मणिभूषण सिंह, धनबाद थोक बिक्रेता संघ के उमेश हेलिवल, आजाद कृष्ण अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, प्रकाश लाडिया, अजय अग्रवाल, दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष राजू पांडे, सुनील सिंह, राजीव सिंह सहित कई भाजपाई मौजूद रहे।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »