झरिया: जन सैलाब उमड़ पड़ा झरिया की सड़क पर, रागिनी का रोड शो बना ऐतिहासिक (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: धनबाद से सिंदरी को जोड़ने वाली मुख्य मार्ग पर आज जन सैलाब उमड़ पड़ा था। मौका था भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह के रोड शो का। झरिया की सड़कें कमल फूल के झंडा से पूरी तरह पट चुका था। चहुंओर भाजपा-भाजपा और रागिनी के जयकारे की गूंज सुनाई पड़ रही थी।

 

 

झरिया से भाजपा की प्रत्याशी रागिनी सिंह के समर्थन में आज धनसार के रेस्क्यू ऑफिस से रोड शो निकाला गया था। रोड शो में हजारों की संख्या में बाइक सवार शामिल थे। सभी के हाथों में भाजपा का झंडा था और जुबान पर मोदी-रागिनी के समर्थन में गगनभेदी नारे लग रहे थे।

 

 

रेस्क्यू ऑफिस से शुरू हुई रोड शो बस्ताकोला, आर एस पी कॉलेज होते हुए कतरास मोड़ पहुंचा। प्रत्याशी रागिनी सिंह ने यहां स्व सूर्यदेव सिंह की प्रतिमा पर फूल माला चढ़ाकर आशीर्वाद लिया, उसके बाद उनका काफिला आगे बढ़ा। लक्ष्मीनिया मोड़, बाटा मोड़, देशबंधु सिनेमा, चार नम्बर टैक्सी स्टैंड, इंदिरा चौक होते हुए जुलूस वापस कतरास मोड़ कार्यालय वापस आया।

 

देखें वीडियो-

 

 

इस बीच मुख्यमंत्री रघुवर दास और सांसद पशुपति नाथ सिंह ने भी झरिया शहर का भ्रमण किया। समय की कमी के कारण यह दोनों नेता रोड शो में समय नही दे पाए। भाजपा के रोड शो के बाद बड़ी ही तेजी से यहां का चुनावी समीकरण बदलने की बात कही जा रही है।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »