बाघमारा: नागरिकता संशोधन विधेयक के नाम पर कांग्रेस भड़का रही दंगा- अमित शाह (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: भाजपा के राष्ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह आज बाघमारा विधानसभा में एक चुनावी सभा को संबोधित करने पहुँचे थे। यहाँ उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन विधेयक के नाम पर कांग्रेस देशभर में लोगों को उकसाकर दंगे भड़का रही है। आज तक हिंदु-मुस्लिम वोट बैंक की राजनीति करती आई कांग्रेस का चेहरा अब बेनकाब हो गया है। वे लगातार दुष्‍प्रचार कर लोगों को बांटने में लगे हैं। शाह ने कहा कि राहुल बाबा 55 साल का हिसाब नहीं देते और मोदी सरकार जब तीन तलाक, 370 पर कानून बनाती है, तो उसे दर्द होता है। सुप्रीम कोर्ट के अयोध्‍या के राम मंदिर के फैसले पर भी उसकी जुबान सील जाती है। शाह ने कहा कि देश में अब मौनी बाबा की सरकार नहीं है, आपकी दी हुई ताकत से कड़े और बड़े फैसले करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार चल रही है।

 

 

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को बाघमारा विधानसभा क्षेत्र के चिटाही में जनसभा को संबोधित करते हुए यूपीए शासनकाल में कोयला घोटाला के लिए कांग्रेस और तब के प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह पर हमला बोला। कांग्रेस ने कोयला घोटाला किया और हमने पारदर्शी व्यवस्था बनाकर कोयले का ऑक्शन किया। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी विधायक ढुलू महतो को भारी मतों से जिताने की जनता से अपील की।

 

देखें वीडियो-

 

 

शाह ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्णाण के लिए न्यायालय से मार्ग प्रशस्त होने का श्रेय केंद्र की भाजपा सरकार को देते हुए कहा कि कांग्रेस ने अयोध्या में राम मंदिर नहीं बनने दिया। कश्मीर को आतंकवाद के हवाले कर दिया। तबके प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को मौनी बाबा बोलते हुए शाह ने कहा कि पाकिस्तानी सेना घुसपैठ करके हमारे जवानों को मारती थी तो उफ नहीं निकलता था उनके मुंह से।

 

 

उन्होंने कहा कश्मीर को हमने हमेशा के लिए भारत का अभिन्न हिस्सा बना दिया है। मोदी सरकार ने पुलवामा पर हमला का बदला सर्जिकल स्ट्राइक कर के लिया। यह चुनाव विचारधाराओं के बीच है। कांग्रेस की विचारधारा भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की है तो हमारी राष्ट्रवाद और विकास की। शाह ने दोहराया कि हमारी सरकार आई तो झारखंड में पिछड़ों का आरक्षण बढ़ेगा।

 

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »