LIVE विधान सभा चुनाव: चौथे चरण में 15 सीटों पर वोटिंग शुरू, 2 मंत्री के भाग्य का फैसला

AJ डेस्क: झारखंड विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में सोमवार को धनबाद सहित 15 सीटों के लिए मतदान शुरू हो गया है। जिसमें राज्य के दो प्रमुख मंत्रियों सहित कुल 221 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। मधुपुर सीट पर राज्य के श्रम मंत्री एवं भाजपा उम्मीदवार राज पालीवार का मुख्य मुकाबला झारखंड मुक्ति मोर्चा के उम्मीदवार हुसैन अंसारी से होने की संभावना है। वहीं, चंदनकियारी सीट पर मुख्य मुकाबला राजस्व मंत्री अमर कुमार बावरी और आजसू के उम्मीदवार उमाकांत रजक के बीच होने की संभावना है।

 

 

झरिया सीट पर एक ही परिवार की दो महिलाओं के बीच सीधी टक्कर देखने को मिल सकती है जहां भाजपा ने रागिनी सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं, कांग्रेस ने पूर्णिमा नीरज सिंह को टिकट दिया है। रागिनी भगवा पार्टी के मौजूदा विधायक संजीव सिंह की पत्नी हैं। संजीव सिंह अपने चचेरे भाई नीरज सिंह (कांग्रेस नेता) की हत्या के मामले में जेल में हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी विनय कुमार चौबे ने कि 15 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 47,85,009 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए योग्य हैं। इनमें 22,44,134 महिलाएं और 81 तृतीय लिंग के मतदाता हैं। चौथे चरण में 23 महिला प्रत्याशी सहित कुल 221 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

 

 

 

 

बोकारो सीट पर सबसे ज्यादा 25 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। चौबे ने बताया कि जमुआ, बगोदर, गिरिडीह, डुमरी और टुंडी सीटों पर मतदान सुबह सात बजे शुरू होगा तथा दोपहर तीन बजे तक चलेगा, जबकि शेष सीटों पर यह शाम पांच बजे तक वोट डाले जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि कुल 6101 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। पांचवें एवं अंतिम चरण में 16 सीटों के लिए 20 दिसंबर को मतदान होगा। मतगणना 23 दिसंबर को होगी।

 

 

 

झारखंड में चौथे चरण के लिए मतदान शुरू होने के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट कर मतदाताओं से अपील की है, ‘झारखंड विधानसभा चुनाव में आज चौथे दौर के लिए मतदान है। सभी मतदाताओं से मेरा निवेदन है कि वे अपना वोट अवश्य डालें और लोकतंत्र के इस पावन पर्व के भागीदार बनें।

 

 

 

 

 

बता दें कि कोयलांचल के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों पर आज मतदान हो रहा है। आज सुबह सात बजे से धनबाद, झरिया, बाघमारा, टुंडी निरसा और सिंदरी में मतदान हो रहा है। शांतिपूर्ण मतदान के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये हैं। धनबाद, सिंदरी, निरसा, बाघमारा और झरिया में सुबह सात बजे से शाम के पांच बजे तक मतदान होगा, जबकि टुंडी में तीन बजे तक ही मत डाले जा सकेंगे। सिंदरी, धनबाद और झरिया में प्रत्याशियों की संख्या 16 से अधिक है इसलिए दो ईवीएम का इस्तेमाल किया जा रहा है। कोयलांचल के 19 लाख 26 हजार 2 सौ 95 मतदाता इन छह विधानसभा के कुल 91 प्रत्याशियों की किस्मत को अपने मत से ईवीएम में कैद करेंगे।

 

UPDATED:

 

9 बजे तक 11.77 प्रतिशत वोटिंग-

मधुपुर-13.78%, देवघर-14.18%, बगोदर-12.92%
जमुआ-7.44%, गांडेय-9.68%, गिरिडीह-6.60%
डुमरी-10.94%, बोकारो-10.35%, चंदनकियारी-14.19%
सिंदरी-15.29%, निरसा-14.53%, धनबाद-9.63%
झरिया-10.11%, टुंडी-14.91%, बाघमारा-12.85%

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »