LOC पर सैनिक मना रहे “क्रिसमस”, गा रहे जिंगल बैल (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: आज दुनिया भर में क्रिसमस की धूम है। ऐसे में अपनी जिंदादिली के लिए मशहूर भारतीय सैनिक भी अपनी तरह से क्रिसमस मना रहे हैं। लेकिन सैनिक क्रिसमस का यह त्यौहार किसी गिरिजाघर में नहीं बल्कि एलओसी पर —20 डिग्री की हाड़—कंपा देने वाली सर्दी में मना रहे हैं। सैनिकों के इस उत्साह के वीडियो भी सामने आए हैं, जिन्हें देखकर हर हिंदुस्तानी भीषण सर्दी के बीच भी जोश में भर उठेगा। भारतीय सेना के ये वीडियो ट्विटर पर भी वायरल हो रहे हैं।

 

 

इसमें से एक वीडियो एलओसी पर —20 डिग्री तापमान पर शूट किया गया है, जिसमें भारतीय सैनिक बदलूराम गाना गा रहे हैं। सैनिक यह गाना थगरारहो स्टाइल में गा रहे हैं। इस गाने के बोल हैं बदलूराम का बदन जमीन के नीचे है, तो हमें उसका राशन मिलता है….। इससे पहले भी भी कई अवसरों पर भारतीय सैनिक यह गाना गा चुके हैं। हाल में ही वॉशिंगटन डीसी में असम रायफल और यूएस आर्मी के बीच हुए संयुक्त युद्धाभ्यास में दोनों देश के सैनिकों ने यह गाना गाया था।

 

देखें वीडियो-

 

वहीं दूसरा वीडियो भी सीमा पर एक बर्फीले स्थान का है जहां चारों ओर सफेद बर्फ पसरी हुई है। यहां पर सैनिक पारंपरिक जिंगल बैल गा रहे हैं। यहां सैनिकों ने बर्फ से सैंटा और जानवर तैयार किए हैं। यहां भी भीषण ठंड के बीच भारतीय सैनिकों का उत्साह देखते ही बनता है।

 

देखें वीडियो-

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »