हेमंत के बुलंदी पर पहुंचने के पीछे “स्पेशल 12” का बड़ा योगदान

AJ डेस्क: “स्पेशल-12” यह वही टीम है जिसने हेमंत सोरेन को इस विधानसभा चुनाव में फर्स से अर्स तक पहुचाने में अहम् भूमिका निभाया। हेमंत के कुशल रणनीति के पीछे कोई और नहीं, बल्कि यही ‘स्पेशल- 12’ की टीम थी।

 

 

झारखंड में बीजेपी की हार और गठबंधन की जीत के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है। सोरेन की पार्टी, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल का गठबंधन झारखंड में इसी 29 तारीख को सरकार बनाने जा रही है। इस चुनाव में जेएमएम ने 30, कांग्रेस 16 और राजद ने 1 सीट पर जीत हासिल किया है। यानि गठबंधन के साथ जेएमएम ने बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है।

 

 

लेकिन हम आपकों बता दें कि इस चुनाव में हेमंत सोरेन को सफलता दिलाने वाली कुशल रणनीति के पीछे ‘स्पेशल-12’ की अहम भूमिका रही है।

 

 

कौन है ‘स्पेशल-12’-

हेमंतसोरेन ने मुद्दों की पहचान कर अपनी राजनीति को दिशा देने के लिए 12 लोगों का एक खास ग्रुप बनाया। ये सभी 12 लोग प्रोफेशनल्स थे, जो समाजशास्त्र और पब्लिक पॉलिसी से जुड़े युवा थे। ये सभी राज्य में अपना रिसर्च वर्क करने गए थे और संयोग से हेमंत सोरेन के साथ जुड़ गए।

‘स्पेशल 12’ में ऑक्सफोर्ड, ससेक्स, एसेक्स और टाटा इंस्टीच्यूट से पढ़े पेशेवर है। हेमंत के साथ जुड़ने के बाद इन्होंने अगले कुछ महीने में पूरे राज्य के हर गांव का दौरा कर पूरे डेढ़ साल का चुनावी अभियान तय किया। इसमें हेमंत सोरेन के इमेज मेकओवर के लिए पूरे राज्य का दौरा करवाया गया।

 

 

‘स्पेशल- 12’ टीम के एक सदस्य ने एनबीटी से कहा कि शुरू से उन्होंने अपना पूरी ध्यान विधानसभा चुनाव पर रखा था, इसलिए आम चुनाव में वह रणनीति बनाने में कमजोर रहे। लेकिन आम चुनाव के तुरंत बाद टीम ने रणनीति बदली। और हालात उनके अनुकूल होते गए।

 

 

टीम ने माना कि PM मोदी की कल्याणकारी योजनाओं का असर खासकर ग्रामीण आबादी में हुआ। स्थिती को देखते हुए इसके बाद हेमंत ने चुनाव में गरीबों के लिए 3 लाख पक्के मकान शौचालय के साथ देने वादा किया। साथ ही बदलाव यात्रा के द्वारा मूल रूप से मोदी फैक्टर को कम करने की कोशिश की गई।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »