वक्त-वक्त की बात: माननीय थामे रहे “फीता”, अधिकारी ने काटा रिबन (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: “अनल ज्योति” आपको एक वीडियो दिखाने जा रहा है। यह साधारण वीडियो है लेकिन इसे देखने का अपना-अपना नजरिया है। अब आप पर भी यह निर्भर करता है कि आप किस नजरिया से इस वीडियो को देखते हैं। यह वीडियो बोकारो का है। बोकारो के उपायुक्त और विधायक इस वीडियो में दिख रहे हैं।

 

बोकारो जिला प्रशासन ने शहर के कई स्थानों पर “जिम” का उद्घाटन किया है। इस जिम से बोकारो वासी स्वस्थ रहें, प्रशासन की यही सोच है। अभी कुछ महीने पहले तक की बात थी। झारखण्ड में भाजपा की सरकार थी। सत्ताधारी पार्टी का विधायक होने का अलग ही वजन होता है। भाजपा सरकार के कार्यकाल में माननीय की अलग ही धौंस रही होगी। अब सीधे खबर पर आते हैं।

 

देखें वीडियो-

 

 

ओपन जिम के उद्घाटन के मौके पर बना यह वीडियो आज चर्चा में है। सभी अपने अपने अंदाज में चुस्की ले रहे हैं। बोकारो से ही अनल ज्योति के पाठक ने हमे यह वीडियो उपलब्ध कराते हुए अपना कमेंट भी भेजा है। उद्घाटन का मौका है- भाजपा विधायक विरंची नारायण जी फीता पकड़े खड़े हैं। उपायुक्त जी के हाथ में कैंची है। अंततः उपायुक्त महोदय ने फीता काटकर उद्घाटन किया। लोगों का मानना है कि यही सत्ताधारी दल के विधायक जी होते तो यहां का दृश्य ही उल्टा होता।

 

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »