चास: बी डी ओ साहब के एकाउंट से ग्यारह लाख गायब, साइबर अपराधियों का कारनामा

AJ डेस्क: एक बार फिर साइबर अपराधियों ने एक साइबर अपराध को अंजाम दिया है। लेकिन इस बार उनका निशाना कोई आम इंसान नहीं, बल्कि बोकारो जिला के चास के बीडीओ साहब बने है। साइबर अपराधियों ने चास प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय शांडिल्य को योनो एप डाउनलोड करवाने के नाम पर उनके 10 लाख 67 हजार रुपयों पर हाथ फेर दिया है। बीडीओ साहब ने इस मामले को लेकर बोकारो सेक्टर-4 थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।

 

 

अपने बयान में उन्होंने पुलिस को बताया है कि 4 जनवरी को उनके मोबाइल पर फोन आया। फोन पर कहा गया कि वह एसबीआई का एकाउंटेंट अमित बोल रहा है। आपकों इंटरनेट बैंकिंग योनो एप लोड करवाना है। जिससे कि आपको ऑनलाइन ट्रांजेक्शन में कोई परेशानी न हो। अगर आप इसे डाऊनलोड नहीं करते है तो आपका ऑन लाइन ट्रांजेक्शन बंद हो जाएगा। ऐप डाउनलोड करने के क्रम में उसने ऐप में पासवर्ड और एटीएम कार्ड का नंबर सबमिट करा लिया।

 

 

इसकी बाद जब वो 7 जनवरी को अपना पासबुक अपडेट कराने बैंक गए तो उन्हें पता चला कि 4 से 6 जनवरी के बीच उनके खाते से 10 लाख 67 हजार रुपये विभिन्न खातों में ट्रांसफर किया गया हैं। तब उन्हें अपने साथ हुई ठगी का पता चला।

 

 

बीडीओ संजय शांडिल के खाते से पेटीएम के अलावे भारतीय स्टेट बैंक, सिंडिकेट बैंक और केनरा बैंक के खातों में राशि ट्रांसफर किया गया है। सबसे अधिक बार पेटीएम अकाउंट में राशि ट्रांसफर की गई। बीडीओ साहब के खाते से करीब 40 बार में 10 लाख 67 हजार रुपयों का ट्रांसफर किया गया है। अब प्रखंड विकास पदाधिकारी के खाते में मात्र 1 सौ 44 रूपये बचे है।

 

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »