गिरिडीह: 80 लाख के ठगी में एक गिरफ्तार, अंतर्राष्ट्रीय गिरोह का है सदस्य

AJ डेस्क: झारखण्ड की गिरिडीह पुलिस ने एक हाईप्रोफाइल अंतर्राष्ट्रीय ठग गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले पुलिस ने महाराष्ट्र के पुणे शहर से एक नाइजीरिया नागरिक को भी गिरफ्तार किया है। यह गिरोह हर्बल केमिकल के नाम पर लोगों से ठगी किया करता था। गिरिडीह पुलिस 80 लाख के एक ठगी के मामले में इस गिरोह को तलाश रही थी। फिलहाल इस गिरोह के तीन सदस्य अब भी फरार बताए जा रहे है।

 

 

शुक्रवार को पुलिस लाईन में एक प्रेसवार्ता कर एसपी सुरेन्द्र झा ने मीडिया को बताया कि माउगो चान्हो हेनरी नामक इस नाइजीरियन शख्स ने गिरिडीह शहर के प्रसिद्ध कारोबारी बाभनटोली रोड निवासी निर्मल झुनझूनवाला से हर्बल केमिकल के इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट कारोबार के नाम पर 80 लाख की ठगी कर चुका है। अबतक इसके लिए निर्मल झुनझुनवाला से इस नाइजीरियन ने तीन किस्तों में 80 लाख का भुगतान भी करवा चुका है। जबकि पूरे केमिकल कारोबार के लिए नाईजीरिया के इस गिरफ्तार शख्स ने शहर के कारोबारी निर्मल झुनझूनवाला से एक करोड़ तीन लाख में डिल फाइनल किया था।

 

 

जब शेष 23 लाख का भुगतान करने की बात सामने आई तब निर्मल झुनझूनवाला को शक हुआ। इस बीच झुनझूनवाला ने मामले की जानकारी जिला के एसपी सुरेन्द्र झा को दिया। झुनझूनवाला से पूरे मामले की जानकारी लेने के बाद एसपी श्री झा के निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया। जो सबसे पहले मुंबई पहुंची। हालांकि मुंबई के एनएम थाना से टीम को कोई सुराग हाथ तो नहीं लगा, लेकिन मुुंबई के इसी थाना क्षेत्र से टीम को गिरोह का एक लिंक हाथ लगा। जिससे पूछताछ करने पर पुलिस को जानकारी मिली कि माउगो हेनरी महाराष्ट्र के पुणे में छिपा है। जिसके बाद एसआईटी ने लिंक के बताएं स्थान पुणे में छापेमारी कर इस नाइजीरियन ठग को धरदबोचा।

 

 

पुणे से दबोचा गया 40 वर्षीय नाइजीरियन शख्स माउगो चान्हो हेनरी एलियस उर्फ डॉ. एलेक्स डेविड लॉ कॉलेज का छात्र बताया जाता है। पुलिस ने इसके पास से हर्बल केमिकल के कई डिब्बे भी बरामद किए है। गिरिडीह पुलिस के अ अनुसार इस गिरोह के चार और सदस्य है जो भारत के अलग-अलग शहरों के रहने वाले है। जिनमें मिस पामेला, डॉ. रेंमड बेंसन, सुनीता जोशी और संजय जोशी शामिल है। जो फिलहाल फरार चल रहे है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की बारीकी से छानबीन करने में जुटी है।

 

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »