आसनसोल: भाजपा कार्यालय को जलाया, आरोप TMC पर

AJ डेस्क: पश्चिम बंगाल के आसनसोल स्थित भारतीय जनता पार्टी के एक दफ्तर को रविवार रात आग लगा दी गई। पार्टी ने सत्‍ताधारी तृणमूल कांग्रेस पर इस घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

 

 

इससे पहले 2 दिसंबर को एक RSS कार्यकर्ता को कोलकाता में गोली मार दी गई थी। 30 नवंबर को, तृणमूल और बीजेपी के बीच कई जगहों पर झड़पें हुई थीं। उन घटनाओं में कम से कम 13 लोग घायल हुए थे। पश्चिम बंगाल के भीतर BJP और TMC एक-दूसरे पर हिंसा का रास्‍ता अपनाने का आरोप लगाते रहे हैं। राज्‍य में इस वर्ष लोकसभा चुनाव के दौरान भी हिंसा देखने को मिली थी।

 

 

 

चुनाव के बाद से बीजेपी, RSS के कार्यकर्ताओं की निर्मम हत्या के कई मामले सामने आए हैं। राज्य में TMC पर इन हत्याओं का आरोप लगता रहा है। TMC कार्यकर्ताओं पर भी जानलेवा हमले हुए हैं, जिनका आरोप वह BJP पर मढ़ती आई है। इस आरोप-प्रत्यारोप का अंत होता नहीं दिख रहा है। और न हीं हिंसक घटनाएं भी थम रही हैं।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »