अवैध खनन के लिए विख्यात ‘निरसा’ में चाल धंसने से ‘दो की मौत’, पुलिस का इंकार (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: धनबाद के निरसा में मंगलवार की अहले सुबह कोयले के अवैध उत्खनन के दौरान चाल धसने से दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि आधा दर्जन लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है। घटना स्थल पर अवैध उत्खनन और काफी लोगों की मौजूदगी के सबूत भी मिले है। वहीं स्थानीय पुलिस के द्वारा घटना की पुष्टि तो की जा रही है, लेकिन इसमें हुई मौत की सूचना को गलत बताया जा रहा है।

 

 

जानकारी के अनुसार आज अहले सुबह ईसीएल के चापापुर स्थित आउटसोर्सिंग के 10 नंबर कोयले की खदान में रोज की ही तरह भारी संख्या में कोयले का अवैध रूप से उत्खनन करने में जुटे थे। तभी जोरदार आवाज के साथ चाल धस गई। बताया जाता है कि इस घटना में मौके पर ही चाल में दबकर दो लोगों की जान चली गई। जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गए। जिसके बाद कोयला चोरों ने मृत दोनों व्यक्तियों के शव और घायलों को किसी तरह वहाँ से निकाल कर बस्ती पहुंचे। ऐसी सूचना है कि गाव वालों ने दोनों शव का आनन फानन में दाह संस्कार कर दिया है। साथ ही घायलों का गांव में ही इलाज किया जा रहा है।

 

 

मौकाए वारदात से रिकॉर्ड की गई वीडियो फुटेज में लोगों के कपड़े, जूते चप्पल और कोयला उत्खनन में प्रयोग किए जाने वाले सामन सहित बोरियों में भरे कोयले नजर आ रहा है। जो आज सुबह यहाँ हुई घटना को चीख-चीख कर बयां कर रहा है।

 

 

देखें वीडियो-

 

 

वहीं मौके पर पड़ताल के लिए पहुंची स्थानीय पुलिस की माने तो घटना हुई है। अवैध उत्खनन के दौरान चाल भी धसा है। जिसमें कुछ लोग घायल हुए है, लेकिन पुलिस ने इस घटना में किसी की जान जाने की बात से साफ़ इनकार कर दिया है।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »