J&K: भारी बर्फबारी से हुए हिमस्खलन में सेना के तीन जवान हुए शहीद

AJ डेस्क: पिछले 48 घंटों में भारी बर्फबारी के कारण उत्तरी कश्मीर के इलाकों में कई हिमस्खलन हुए हैं। इसमें 3 सैनिकों ने अपनी जान गंवाई है जबकि एक अभी भी लापता है। कई सैनिकों को बचाया गया है। कुपवाड़ा, बारामूला और गांदरबल सेक्टर सहित जम्मू और कश्मीर के उत्तरी हिस्से में ये हिमस्खलन हुए हैं। ये ऐसा क्षेत्र है, जहां भारतीय सेना के जवानों और अन्य सीमा सुरक्षा बलों की भारी तैनाती है।

 

 

BSF ने कहा, ‘कल शाम 8:30 बजे एलओसी के पास नौगाम सेक्टर में बीएसएफ की तैनाती पर हिमस्खलन हुआ। तुरंत सर्च और बचाव अभियान शुरू किया गया। बीएसएफ के 7 जवानों में से 6 को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि एक बीएसएफ कांस्टेबल फंस गया, जिसे जीवित नहीं किया जा सका।’

 

 

 

केएम पोसवाल, एसएसपी गांदरबल, जम्मू और कश्मीर ने बताया, ‘इस क्षेत्र में 4 इंच बर्फबारी और 2 हिमस्खलन हुए। पहला हिमस्खलन कोलन के पास रायसन में आया था, कुल 12 लोगों को बचाया गया था। कोलन के कोउस के पास एक हिमस्खलन हुआ, जिसमें 5 लोगों की जान चली गई और 4 लोगों को रात भर में बचाया गया।’

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »