वहशी: माँ, पत्नी और तीन बेटियों की हत्या कर सुसाइड का प्रयास किया

AJ डेस्क: बिहार के एक सिरफिरे व्यक्ति ने पहले तो अपनी मां, पत्नी और तीन बेटियों की हत्या कर दी और फिर खुद भी आत्महत्या करने की कोशिश की। यह मामला मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र का है। हालांकि, पुलिस ने जख्मी हालत में आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।

 

 

पुलिस के मुताबिक, हवेली खड़गपुर के कन्हैया टोला मोहल्ला के रहने वाले भरत कुमार केसरी ने अपने ही घर में पांच लोगों की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने अपने मकान की छत से नीचे छलांग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

 

 

मृतक के परिजनों के मुताबिक, आरोपी की एक दुकान है, जिसका कुछ कागज खो गया था। इस वजह से वह पिछले दो दिनों से डिप्रेशन में था।

 

 

शुक्रवार को तड़के केसरी ने सो रही मां सावित्री देवी (90), पत्नी आशा देवी (40) और बेटियों शिवानी केसरी (16), सिमरन केसरी (14) और सोनम केसरी (11) की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद वह छत से कूदा, लेकिन बच गया। उसे मामूली चोटें आई हैं। उसका इलाज खड़गपुर अस्पताल में कराया गया है।

 

 

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »