धनबाद रेल प्रशासन पर हमला बोला विधायक राज ने

AJ डेस्क: धनबाद के विधायक राज सिन्हा गुरुवार को रेल प्रशासन द्वारा डी ए वी स्कूल के आंदोलित छात्र छात्राओं पर लाठी चार्ज कराए जाने की घटना से मर्माहत हैं। उन्होंने रेल प्रशासन पर हमला बोलते हुए कहा कि आखिर ऐसी क्या परिस्थिति आ गयी थी कि बच्चों पर लाठी चलवाना पड़ा।

 

 

विधायक राज सिन्हा ने कहा कि धनबाद के पुराने स्कूलों में से एक पुराना बाजार डी ए वी स्कूल जहाँ के छात्र आज देश के कोने कोने में ऊँचे पदों पर आसीन होकर देश की सेवा कर रहे हैं। शिक्षा के व्यवसायीकरण के दौर में मध्यम वर्ग के लड़के लड़कियां यहां सस्ते में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। वहीं रेल प्रशासन अचानक तानाशाह रवैया अपनाते हुए स्कूल के मैदान पर कब्जा करने पर तुले हुए है। उन्होंने कहा कि मैदान रेलवे की जमीन है, इससे इंकार नही है। लेकिन उस मैदान से स्कूल और वहां पढ़ने वाले बच्चों का भी भविष्य जुड़ा हुआ है। इस बात का भी ख्याल रखना चाहिए।

 

 

विधायक ने कहा कि गुरुवार के दिन ही उन्होंने धनबाद के उपायुक्त से बच्चों पर हुए लाठी चार्ज की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की थी। उन्होंने कहा कि पुराना बाजार यानि झरिया पुल से स्टेशन तक रेलवे के पास पर्याप्त जमीन है जिसपे वह सड़क बनवा सकता है। स्कूल के मैदान पर रोड बनवाने का कोई औचित्य नही है।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »