झरिया उपद्रव: विवादित पोस्ट और उपद्रव करने वाले एक दर्जन के विरुद्ध केस दर्ज

AJ डेस्क: गुरुवार को एक विवादित पोस्ट के बाद उतपन्न हुए दो समुदाय के बीच बवाल के बाद शुक्रवार को झरिया पुलिस ने विवादित पोस्ट करने वाले दो लोग ऋषि केश मिश्रा व संजीव गिरी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 153ए, 295ए, 298, 504 और 120बी के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

 

इसके साथ ही पुलिस अधिकारी दिलीप कुमार टुडू के बयान एवं गोपाल कुमार तुलसियान के शिकायत पर 10 लोगों के खिलाफ जिसमें तनवीर, सलमान, वसीम, विक्की, गुलाम, गोलू, सलमान का भाई सोहेब, मोइन अख्तर, फैज खान, सादिक के नाम शामिल है, भा. द. वी. की धारा 147, 148, 149, 498, 323, 504, 354, 509, 379, 247, 153ए, 295ए, 298 और 120बी के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाई की जा रही है।

 

 

वहीं गुरुवार को हुए दो गुटों के बीच हुए बवाल को देखते हुए शुक्रवार को भी झरिया में भारी पुलिस पुलिस बलों की तैनाती देखी गई। झरिया के राजबाड़ी रोड, थाना मोड़, चौथाई कुली, कतरास मोड़ आदि जगहों पर पुलिस फोर्स की खास तैनाती दिखी। पुलिस के चप्पे-चप्पे पर तैनात से शुक्रवार को झरिया में शांति व्यवस्था कायम रही। कही से भी किसी तरह की कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।

 

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »