झरिया प्रकरण: शांति कायम करने के लिए शांति समिति की हुई बैठक

AJ डेस्क: शुक्रवार को धनबाद के झरिया थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक का संचालन स्वपन मजूमदार एवं अध्यक्षता सिन्द्री एसडीपीओ अजित कुमार सिन्हा ने किया। इस दौरान शांति समिति की बैठक में गुरुवार को दो समुदाय के बीच हुए बवाल को लेकर चर्चा की गई। इस बैठक में मुख्य रुप से धनबाद एडीएम, धनबाद साइबर क्राइम एसडीपीओ अमित लकडा, सिंदरी एसडीपीओ अजीत कुमार सिन्हा, झरिया थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह और झरिया सीओ राजेश कुमार मौजूद रहे।

 

 

शांति समिति की बैठक में दोनों पक्षों के लोगों की बात सुनी गई और आगे ऐसी घटना ना हो इसको लेकर दोनों पक्षो के बीच दोषियों पर कार्रवाई करने की बात पर सहमति बनी।

 

 

इस बैठक में दोनों पक्षो की तरफ से डॉ. नरेश प्रसाद, राज कुमार अग्रवाल, रमेश पांडे, अखिलेश सिंह, सपन मजूमदार, इरफान खान चौधरी, भगत सिंह, महावीर पासवान, करीम अंसारी, रुस्तम अंसारी, आयशा खातून, पिंकी साहू, दिलीप आडवाणी, दिलीप भारती, विनोद गुप्ता, अशोक बरनवाल, जितेंद्र मोदक, मुख्तार खान, शमशेर आलम, शिव बालक पासवान, अरिंदम बनर्जी, शैलेश सिंह, केडी पांडे, सत्यनारायण भोजगढिया, मो. फरीद मल्लिक, कलीम सिद्धिकी, मो. अमीर खान, मो. साबिर, मो. कासिम मौजूद थें।

 

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »