JVM: बाबूलाल बने अध्यक्ष, प्रदीप एवम बन्धु को स्थान नही,151 सदस्यों की कमिटी

AJ डेस्क: झाविमो प्रजातांत्रिक के केंद्रीय अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने भाजपा में जाने के विलय के चर्चाओं के बीच अपनी 151 सदस्यों की कमेटी शुक्रवार को घोषित कर दी। कभी बाबूलाल मरांडी के काफी करीबी रहे विधायक प्रदीप यादव एवं पूर्व कमेटी में महासचिव रहे विधायक बंधु तिर्की को कमेटी में कोई पद नहीं दिया गया है। पार्टी में इसको लेकर यह चर्चाएं हो रही है कि दोनों ही नेता पार्टी के विलय की संभावनाओं एवं उनके निर्णय का खुलकर सार्वजनिक रूप से विरोधी बयान दे रहे थे। नयी कमेटी में सभी अहम पदों पर मरांडी के यस मैन को जगह दिए जाने की चर्चाए हैं।

 

 

पार्टी के वरीय नेता अभय सिंह ने इसकी घोषणा शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में की। जारी कमेटी में 9 केंद्रीय उपाध्यक्ष, एक प्रधान महासचिव , 6 महासचिव, 9 सचिव, 1 केद्रीय कोषाध्यक्ष सहित 122 कार्यसमिति सदस्य बनाए हैं। इसके अतिरिक्त मरांडी ने मंच एवं मोर्चा के अध्यक्षों एवं 26 जिलाध्यक्षों की भी घोषणा कर दी है। जारी कमेटी में कभी पार्टी के प्रधान महासचिव रहे प्रदीप यादव एवं पूर्व केंद्रीय महासचिव रहे विधायक बंधु तिर्की को कोई पद नहीं दिया गया है। इन्हें कार्यसमिति सदस्य के रूप में जगह दी गयी है। जबकि मरांडी ने अपने सबसे विश्वस्त करीबी अभय सिंह को प्रधान महासचिव बनाया है जबकि कई लोगों को प्रोन्नति देकर उनका कद बढ़ाया है।

 

 

ये हैं कमेटी के पदाधिकारी

उपाध्यक्ष-विनोद शर्मा, रामचंद्र केशरी, डॉक्टरआश्रिता कुजूर, राम दूबे, सुदेश्वर मुंडा, अशोक वर्मा, आरएन सहाय, शोभा यादव, बटेश्वर मेहता। प्रधान महासचिव-अभय सिंह।
केद्रीय महासचिव- रमेश कुमार राही, सरोज सिंह, सुरेश प्रसाद साव, राजीव रंजन मिश्रा, चंद्रनाथ भाई पटेल, संतोष कुमार।
केंद्रीय सचिव-अंजुला मुर्मू, जितेंद्र कुमार रिंकू, सुनीता सिंह, रामनाथ सिंह, सुनील गुप्ता, मो तौहिद आलम, रामदेव सिंह भोक्ताा, संपत्ति देवी। केंद्रीय कोषाध्यक्ष- संजय टोप्पो।
केद्रीय प्रवक्त- नुनूलाल मरांडी, पिंटू अग्रवाल, अजय रंजन, जिवेश सिंह सोलंकी, बजरंग गुप्ता।

 

इसके अतिरिक्त विधायक दल के नेता प्रदीप यादव एवं विधायक बंधु तिर्की समेत 122 को कार्यसमिति सदस्य बनाया गया हैं।

 

 

मंच-मोर्चा के अध्यक्ष

भूपेंद्र सिंह- युवा मोर्चा, मोहम्मद शहनवाज आलम- अल्पसंख्यक मोर्चा, बलकू उरांव- अनुसूचित जनजाति मोर्चा, दुर्गा चरण प्रसाद- किसान मोर्चा, सुचिता सिंह- महिला मोर्चा, दयानंदराम- अनुसूचित जाति मोर्चा, विपिन देव- मजदूर मोर्चा, सुरेश शर्मा- छात्र मोर्चा, चुन्नुकांत प्रसाद- अधिवक्ता मंच, जटाशंकर पांडेय- बुद्धिजीवी मंच, तापस भट्‌टाचार्य- क्रीड़ा मंच तथा सूरज टोप्पो- मीडिया प्रभारी बनाए गए हैं।

 

 

ये बने जिलाध्यक्ष

बिटू सिंह- दुमका, अमृत कुमार पांडेय- पाकुड़, चंद्रभाण शर्मा- साहेबगंज, नागेश्वर सिंह- देवघर, सुनील हांसदा- जामताड़ा, संजीव मिश्रा- गोड्‌डा, महेश राम- गिरिडीह, बेदू साव- कोडरमा, तिलेश्वर राम- चतरा, सुरेंद्र राज- बोकारो, वीरेंद्र हांसदा- धनबाद, बबूआ सिंह- जमशेदपुर महानगर, अजय साहा- जमशेदपुर ग्रामीण, शंभूमंडल- खरसावां, राकेश बबलू शर्मा- पश्चिम सिंहभूम, जीतेंद्र वर्मा- रांची महानर, प्रभुदयाल बड़ाईक-रांची ग्रामीण, दिलीप मिश्रा- खूंटी, सूरज कुमार गुप्ता- गढ़वा, मुरारी पांडेय- डालटनगंज, मोती लाल सोनी- लातेहार, तुलसी कुमार साहू- सिमडेगा, पवन तिग्गा- लोहरदगा, सुजीत नंदा- गुमला, ज्योतिद्र प्रसाद-रामगढ़, राजेश कुमार गुप्ता- हजारीबाग जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं।

 

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »