पश्चिमी सिंहभूम: उप मुखिया सहित सात ग्रामीणों की नृशंष हत्या, लोग खौफजदा

AJ डेस्क: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में 7 लोगों की सामूहिक हत्‍या का मामला सामने आया है। उनके शव भी बरामद कर लिए गए हैं। जिन लोगों के शव बरामद किए गए हैं, उनमें उपमुखिया सहित अन्‍य ग्रामीण शामिल हैं। उनके शव जिले के गुदड़ी प्रखंड के गुलीकेरा गांव से तीन किलोमीटर दूर जंगल से बरामद किए गए हैं, जबकि दो अन्‍य के बारे में अभी तक कोई सूचना नहीं है। वे लापता बताए जा रहे हैं।

 

 

इस जघन्‍य हत्‍याकांड से यहां लोगों में खौफ बैठ गया है, जिसके पीछे पत्थलगढ़ी आंदोलन के समर्थकों का हाथ माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि गुलीकेरा में इस आंदोलन से जुड़े लोगों की रविवार को एक बैठक हुई थी, जिसमें विवाद के बाद लोगों ने उपमुखिया जेम्‍स बूढ़ और अन्‍य ग्रामीणों को पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि वे उन्‍हें जंगल में उठाकर ले गए और वहां उनकी हत्‍या कर दी।

 

 

डीआईजी कोल्हान कुलदीप द्विवेदी और चाईबासा एसपी इंद्रजीत महथा मौके पर कैंप कर रहे हैं। पुलिस और सीआरपीएफ के जवान आसपास के जंगलों में सर्च अभियान चला रहे हैं। चाईबासा एसपी के मुताबिक पत्थलगड़ी समर्थकों ने ग्रामीणों के साथ बैठक की थी। इसी दौरान विवाद हो गया, जिसके बाद पत्थलगड़ी समर्थक सात लोगों को अगवा कर अपने साथ ले गये। घटना के बाद से बुरुगुलीकेरा गांव सन्नाटा पसरा हुआ है।

 

 

 

 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चाईबासा की घटना को गंभीरता से लिया है। उन्होंने इस सिलसिले में दोपहर तीन बजे आलाधिकारियोंं की एक बैठक बुलाई है। उन्होंने इस मामले पर कहा है कि कानून को हाथ में लेना गुनाह है। इसकी इजाजत हमारी सरकार किसी को नहीं देगी। आगे बैठक के बाद इस दिशा में सरकार निर्णय लेगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। और है लिखा कि इस घटना से मैं आहत हूं। कानून सबसे ऊपर है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

 

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »