चाईबासा हादसा से हेमंत का मन व्यथित, शपथ ग्रहण टलने की संभावन

AJ डेस्क: बुरुगुलीकेरा गांव में हुई 7 ग्रामीणों की निर्मम हत्या से व्यथित मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से शपथ ग्रहण के तारीख टालने का अनुरोध किया है। बता दें कि सीएम ने राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू से मिल मंत्रिमंडल विस्तार के लिए समय मांगा था। जिसपर राज्यपाल ने कल 1 बजे का समय भी दे दिया था।

 

 

 

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज भवन पहुँच कर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से आज अपने चाईबासा भ्रमण की महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से कहा कि पश्चिमी सिंहभूम जिला अंर्तगत गुदड़ी प्रखंड के गुलीकेरा पंचायत के बुरुगुलीकेरा गांव में हुई 7 ग्रामीणों की निर्मम हत्या से मन व्यथित है। उन्होंने राज्यपाल से अनुरोध किया कि इस घटना से व्यथित मन को देखते हुए कल होने वाले मंत्रियों के शपथ ग्रहण की तारीख को टाल दिया जाए। इसके साथ ही उन्होंने लोहरदगा की घटना को लेकर भी अफसोस जताया है।

 

 

इससे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुदड़ी प्रखंड के बुरुगुलीकेरा गांव का दौरा कर सामूहिक नरसंहार के पीड़ितों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवारों का दर्द बांटकर न्याय का भरोसा दिलाया। मुलाकात के बाद सीएम ने कहा कि मेरे तरफ से प्रशासन को ये स्पष्ट निर्देश है कि कोई भी आपराधिक घटना को सरकार संरक्षण नहीं देगी। एसआईटी को पांच दिनों में जाँच रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है। इस घटना में जिन लोगों की संलिप्तता है, उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। डर और भय का माहौल बनाने का प्रयास हुआ है। लेकिन इसमें लोगों को सफलता नहीं मिलेगी।

 

 

बता दें कि बुरुगुलीकेरा गांव में 16 जनवरी को एक गुट के 9 लोगों ने दूसरे गुट के पांच लोगों के घर में तोड़फोड़ की थी। जिसके बाद 19 जनवरी को दूसरे गुट के लोगों ने इसको लेकर बैठक बुलाई थी। इसी दौरान तोड़फोड़ में शामिल सात लोगों को पहले पीटा गया, फिर जंगल ले जाकर उनकी हत्या कर दी गई थी। बुधवार सुबह पुलिस ने गांव के पास के जंगल से सातों शवों को बरामद किया था। मामले में सरकार ने एसआईटी जांच का आदेश दिया है।

 

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »