VIDEO- नये अंदाज में बड़े ही रोचक तरीके से गणित पढ़ा रही टीचर का वीडियो हुआ वायरल

AJ डेस्क: बिहार की एक स्‍कूल टीचर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह बच्‍चों को बेहद आसान तरीके से गणित पढ़ाती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही इस टीचर का वीडियो उद्योगपति आनंद महिंद्रा और बॉलीवुड स्‍टार शाहरुख खान ने भी शेयर किए हैं। इसमें वह 10 उंगुलियों की मदद से बच्‍चों को 9 का टेबल सिखाती नजर आ रही हैं।

 

 

इस वीडियो में बोर्ड के पास एक बच्‍ची है, जिसकी मदद से वह क्‍लास के बाकी बच्‍चों को हाथों की 10 उंगलियों की मदद से 9 का टेबल सिखा रही हैं। इस दौरान बोर्ड पर यह भी लिखा है कि हमारे हाथ में ही कैलकुलेटर हैं। वह जिस अंदाज में बच्‍चों को गणित पढ़ा रही हैं, उसे बच्‍चे भी खूब एन्‍ज्वॉय कर रहे हैं। बच्‍चों की आवाज से लगता है कि उन्‍हें टेबल याद करने का यह तरीका खूब पसंद आ रहा है।

 

 

शिक्षक का नाम रूबी कुमारी बताया जा रहा है, जो बांका जिले के बॉन्‍की ब्लॉक के एक मि‍डल स्‍कूल में टीचर हैं। इसे बिहार शिक्षा परियोजना परिषद (बीईपीसी) ने ‘टीचर्स ऑफ बिहार’ फेसबुक पेज पर पोस्‍ट किया था, जिसके बाद यह देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और इसने आनंद महिला और शाहरुख खान जैसी शख्सियतों का भी ध्‍यान खींचा।

 

 

इस वीडियो को देखने के बाद आनंद महिंद्रा ने ट्वीट किया, ‘क्‍या? मुझे इस शॉटकर्ट के बारे में पता नहीं था। काश यह मेरी टीचर होतीं। शायद मैं इस विषय में और बेहतर करता।’ शाहरुख खान ने भी इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा था, ‘बता नहीं सकता कि इस आसान से कैलकुलेशन ने मेरी जिंदगी की कितनी उलझनों का समाधान कर दिया।’

 

देखें वीडियो-

 

 

सोशल मीडिया पर कई अन्‍य लोगों ने भी इसकी तारीफ की है। इस वीडियो को अब तक 3.5 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं, जबकि करीब 1.5 लाख बार यह शेयर किया गया है। राष्‍ट्रीय स्‍तर पर मिली इस पहचान से रूबी बेहद उत्‍साहित हैं। उन्‍होंने आनंद महिंद्रा, शाहरुख खान को धन्‍यवाद दिया कि उन्‍होंने उनके वीडियो को लाइक किया और इसे रिट्वीट भी किया।

 

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »