लोहरदगा: तिरंगा यात्रा पर जमकर पथराव, पेट्रोल बम फेंका, वाहनों में लगाई आग (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: CAA और NRC के विरोध में तो देश के अलग अलग हिस्सों में उग्र विरोध प्रदर्शन चल ही रहा है अब इसके समर्थन में निकले लोग भी विरोधियों का निशाना बन रहे है। झारखण्ड में नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में निकलने वाले तिरंगा यात्रा पर नागरिकता संशोधन कानून के विरोधी लगातार हमला बोल रहे है। आज भी झारखण्ड में इस कानून के समर्थन में निकाले गए एक ऐसे ही तिरंगा यात्रा को निशाना बना कर उसपर जमकर पत्थरबाजी की गई। इतना ही नहीं पेट्रोल बम भी फेंके गए। इसके अलावा वाहनों को भी फूंक दिया गया।

 

 

मामला झारखण्ड के लोहरदगा जिला स्थित अमलाटोला का है। बताया जाता है कि यहाँ NRC और CAA के समर्थन में एक जुलूस निकाला गया था। इसी दौरान इस कानून का विरोध करने वालों द्वारा जुलूस को रोकने की कोशिश की गई। जिससे विवाद शुरू हो गया। जो देखते ही देखते झड़प में तब्दील हो गई। इस दौरान जमकर पत्थरबाजी और पेट्रोल बम फेंके गए। झड़प में कई घर, दुकान और वाहनों को फूंक दिया गया।

 

 

देखें वीडियो-

 

 

पुलिस को स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आंसू गोले दागने पड़े। भारी संख्या में मौके पर पुलिस बल की तैनाती करनी पड़ी। साथ ही एहतियातन धारा 144 भी लागू करना पड़ा। फिलहाल इलाके में तनाव व्याप्त है।

 

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »