लोहरदगा में तनाव, कर्फ्यू लगा

AJ डेस्क: झारखंड के लोहरदगा में कल की हिंसा के बाद आज भी तनाव की स्थिति बनी हुई है। पूरे शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया है। साथ ही स्कूल कॉलेज दो दिन के लिए बंद कर दिए गए हैं। कल लोहरदगा में नागरिकता कानून (सीएए) के समर्थन में रैली निकाली गई थी जिस पर अमला टोली इलाके में मस्जिद के पास पत्थरबाज़ी की गई और पेट्रोल बम फेंके गए जिसके बाद ज़मकर हिंसा हुई। 100 से ज़्यादा बाइक जला दी गईं। कई दुकानों और गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया।

 

 

आज जुमे की नमाज़ को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। बता दें कि लोहरदगा में सीएए और एनआरसी के समर्थन में निकाले गए विशाल जुलूस पर उपद्रवी तत्वों द्वारा बुधवार को पथराव के बाद हिंसा भड़क गई थी।

 

 

पथराव के विरोध में लोगों ने गाड़ियों में तोड़फोड़ व आगजनी की जिस पर पुलिस को हालात पर काबू पाने के लिए हवाई फायरिंग करनी पड़ी। इस हिंसा में कई लोगों के घायल होने की खबर है।

 

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »