दिल्ली गैंगरेप: दोषी मुकेश का सनसनी खेज खुलासा, विस्तृत पढ़ें

AJ डेस्क: दिल्ली गैंगरेप के दोषी मुकेश सिंह ने मंगलवार को सनसनीखेज दावा किया। मुकेश का दावा है कि तिहाड़ जेल में उसका यौन उत्पीड़न हुआ और इस मामले के दूसरे दोषी अक्षय के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए उस पर दबाव बनाया गया। मुकेश ने अपने अजीबो-गरीब दावे में कहा है कि तिहाड़ जेल कैंपस में उसका यौन उत्पीड़न हुआ। मुकेश की दया याचिका  राष्ट्रपति भवन से खारिज हो चुकी है।

 

 

दोषियों के सभी कानूनी उपचार करीब-करीब समाप्त हो गए हैं। सभी चार दोषियों को एक फरवरी को फांसी होनी है। चार में से तीन दोषियों ने अभी दया याचिका दायर नहीं की है। यदि ये तीन दोषी दया याचिका दायर नहीं करते तो इनकी फांसी तय समय पर ही होगी। तिहाड़ जेल प्रशासन इन सभी को अलग-अलग सेल में रखा है और इन पर कड़ी निगरानी की जा रही है।

 

 

मुकेश सिंह की दया याचिका राष्ट्रपति ने खारिज कर दी है। राष्ट्रपति के इस फैसले को मुकेश ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। समझा जाता है कि अपनी फांसी की सजा टालने के लिए दोषी नए-नए पैंतरे आजमा रहे हैं।

 

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »