हेमंत सरकार में 7 मंत्रियों ने ली शपथ, मिथिलेश और बादल पहली बार बने मंत्री

AJ डेस्क: मंगलवार को झारखण्ड के राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में सात मंत्रियो के शपथ ग्रहण के बाद हेमंत सोरेन सरकार में अब 11 प्लेयर यानि मंत्रियों की टीम बन गई है। इन नए सात मंत्रियों में पांच एक्सपीरिएंस मतलब पहले भी झारखण्ड की सत्ता में ये पांच विधायक मंत्री पद की जिम्मेवारी संभाल चुके है। जबकि इस बार हेमंत सोरेन ने अपनी टीम में दो नए चेहरों को भी मौका दिया गया है। जिसमें मिथिलेश ठाकुर और बादल पत्रलेख शामिल है। ये पहली बार मंत्री बने है। जबकि इस टीम में अब भी बारहवे मंत्री की जगह खाली है।

 

 

राजधानी रांची स्थित राजभवन के बिरसा मंडप में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने सबसे पहले चंपई सोरेन को शपथ दिलाई। फिर हाजी हुसैन, जगन्नाथ महतो, जोबा मांझी, बन्ना गुप्ता, बादल पत्रलेख और अंत में मिथिलेश ठाकुर ने संविधान की संप्रभुता की शपथ ली। इनमें से चंपई सोरेन, हाजी हुसैन, जगन्नाथ महतो, जोबा मांझी और मिथिलेश ठाकुर जेएमएम कोटे से मंत्री बने हैं। वहीं कांग्रेस कोटे से बन्ना गुप्ता और बादल पत्रलेख को मंत्री बनाया गया है। इस शपथग्रहण समारोह में सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह, जेएमएम अध्यक्ष व पूर्व सीएम शिबू सोरेन समेत जेएमएम और कांग्रेस के तमाम बड़े नेता मौजूद थे।

 

 

बता दें कि झारखंड में मुख्यमंत्री समेत मंत्रिमंडल में अधिकतम 12 मंत्री हो सकते हैं। इसमें से मुख्यमंत्री समेत 4 पहले ही मंत्रिमंडल में शामिल हो चुके हैं। मंगलवार को पहले मंत्रिमंडल विस्तार में सात विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। एक मंत्री पद को अभी खाली रखा गया है। इससे पहले हेमंत सोरेन ने 29 दिसंबर को झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया था। उनके साथ कांग्रेस के आलमगीर आलम व डॉ. रामेश्वर उरांव और राजद से सत्यानंद भोक्ता ने भी मंत्री पद की शपथ ली थी। जबकि झामुमो विधायक रवींद्र नाथ महतो को विधानसभा स्पीकर बनाया गया था।

 

 

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »