भड़काऊ वीडियो मामले का आरोपी शरजील बिहार में गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर जा रहा दिल्ली

AJ डेस्क: भड़काऊ बयान मामले में बिहार से गिरफ्तार शरजील इमाम के बारे में दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को कहा कि जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) और जामिया हिंसा मामले में उसके भाषणों की जांच की जाएगी। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि क्राइम ब्रांच ने बिहार पुलिस की सहयोग से शरजील को जहानाबाद स्थित उसके गांव से गिरफ्तार किया। उसने सरेंडर नहीं बल्कि उसे गिरफ्तार किया गया। अधिकारी ने कहा कि शरजील के खिलाफ तीन और मुकदमों की जांच हो रही है।

 

 

दिल्ली पुलिस के क्राइम ब्रांच के डीसीपी राजेश देव ने कहा कि शरजील इमाम के कथित रूप से भड़काऊ वीडियो गत दिनों सोशल मीडिया में वायरल हुए और इन वीडियो के आधार पर हमने उसके खिलाफ केस दर्ज किए। शरजील फरार था और उसे अंतिम बार 25 जनवरी को बिहार में देखे जाने की बात सामने आई। इसके बाद दिल्ली पुलिस की एक टीम 26 जनवरी को बिहार पहुंची। दिल्ली पुलिस ने 27 फरवरी को बिहार पुलिस के साथ शरजील के घर पर छापा मारा लेकिन वह उस समय नहीं मिला।

 

 

 

 

गिरफ्तारी के बाद जहानाबाद कोर्ट में शरजील को पेश किया गया। जिसके बाद न्यायालय ने दिल्ली पुलिस को जेएनयू छात्र शरजील इमाम को ट्रांजिट रिमांड दे दिया। अब उससे पूछताछ की जाएगी। अधिकारी ने कहा कि शरजील ने सरेंडर नहीं किया। सरेंडर कोर्ट में होता है, पुलिस ने पहले उसे हिरासत में लिया और फिर उसे गिरफ्तार किया।

 

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »