कागजी पेंच: देश में रेस्टोरेंट खोलने से आसान है हथियार खरीदना, सर्वे में खुलासा

AJ डेस्क: देश का आर्थिक सर्वेक्षण यानि इकोनॉमिक सर्वे 2019-20 पेश कर दिया गया है। इस सर्वे में देश की अर्थव्यवस्था को बेहतर करने के लिए सुझाव से लेकर सरकार द्वारा किए गए कार्यों का लेखाजोखा दिया गया है। इकोनॉमिक सर्वे 2019-20 में कहा गया है कि दिल्ली में एक रेस्टोरेंट खोलने के लिए ज्यादा डॉक्यूमेंट की आवश्यकता होती है, जबकि नया हथियार खरीदने और फायरवर्क के लाइसेंस के लिए कम डॉक्यूमेंट की आवश्यकता होती है।

 

 

नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) के मुताबिक एक रेस्टोरेंट खोलने के लिए बेंगलुरु में 36 मंजूरी की आवश्यकता होती है। इसी प्रकार से दिल्ली में 26, मुंबई में 22 मंजूरी की जरूरत होती है। इसके अतिरिक्त दिल्ली और कोलकाता में पुलिस ईटिंग हाउस लाइसेंस की आवश्यकता होती है।

 

 

दिल्ली पुलिस ने इस लाइसेंस के लिए 45 डॉक्यूमेंट की आवश्यकता होती है, जो किसी हथियार या मुख्य फायरवर्क के लाइसेंस के लिए क्रमशः 19 या 12 डॉक्यूमेंट की आवश्यकता होती है। सर्वे में कहा गया है कि सर्विस सेक्टर में कई नियामक बाधाएं हैं, यहां तक की नियमित व्यवसाय के लिए भी ये दिक्कते हैं।

 

 

सर्वे में कहा गया है कि बार और रेस्टोरेंट सेक्टर दुनियाभर में रोजगार और ग्रोथ का एक मुख्य स्रोत है, भारत में इन्हें शुरू करने के लिए कई महत्वपूर्ण बाधाएं सामने आती हैं। जैसा कि सर्वे में दिखाया गया है कि भारत में रेस्टोरेंट खोलने के लिए किसी अन्य जगह से ज्यादा लाइसेंस की आवश्यकता होती है।

 

 

जहां चीन और सिंगापुर में सिर्फ 4 लाइसेंस की आवश्यकता होती, भारत कई सारे जरूरी लाइसेंस और मंजूरी की आवश्यकता होती है। इसके अतिरिक्त भारत में सिर्फ लाइसेंस की लिस्ट और मंजूरी सरकार के पोर्टल या इंफॉर्मेशन सेंटर से मिल सकती है। जबकि न्यूजीलैंड में वेबसाइट के जरिए स्टेप वाइज सभी मंजूरी और फीस की मदद से रेस्टोरेंट खोलने की मंजूरी मिल जाती है।

 

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »