रक्षक ही बना भक्षक: हथौड़ा के वार से पत्नी, पुत्री और बेटा की जान ले ली सिपाही ने

AJ डेस्क: शराब के नशे में धुत एक इंशान द्वारा अपने ही परिवार वालों को मौत के घाट उतारने के बाद मामले की जाँच पुलिस को करते तो आपने कई बार देखा और सुना होगा लेकिन कल देर रात एक पुलिस वाले ने ही शराब के नशे में अपने बीवी बच्चों को मौत के घाट उतार दिया। उसने अपनी पत्नी, बेटी और बेटे को जान से मारने का जो तरीका अपनाया वो भी रूह कपां देने वाला है। दरअसल उस पुलिसकर्मी ने तीनों को हथौड़े से मार-मार कर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद उसने जहर खा कर खुद भी मरने का प्रयास किया लेकिन उसे बचा लिया गया। मामला झारखण्ड की राजधानी रांची का है।

 

 

जानकारी के अनुसार रांची स्पेशल ब्रांच में चालक के पद पर पदस्थापित सिपाही ब्रजेश तिवारी पिछले दो वर्षों से रांची के सदर थाना क्षेत्र के बढ़गांई इलाके में अपनी पत्नी, बेटा और बेटी के साथ रह रहा था। ब्रजेश मूल रूप से पलामू तो उसकी पत्नी गढ़वा जिला की रहने वाली थी। बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर रात करीब साढ़े बारह बजे ब्रजेश ने शराब के नशे में धुत होकर अपनी पत्नी, बेटी और बेटे की हथौड़े और धारदार चाकू से मारकर उनकी जान ले ली। इसके बाद उसने खुद भी जहर खा कर आत्महत्या करने की नाकाम कोशिश की। ब्रजेश को को गंभीर स्थिति में रिम्स में भर्ती किया गया है।

 

 

पुलिस वाले ने इस निरसंश हत्या कांड को आखिर क्यों अंजाम दिया अभी तक इसका ठीक-ठीक पता नहीं चल सका है। वैसे इस हत्या काण्ड के पीछे घरेलू विवाद को कारण बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने तीनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस ने मृतिका और सिपाही ब्रजेश के घर वालों को भी सूचना दे दी है। पुलिस इलाजरत ब्रजेश के होश में आने का इंतजार कर रही है। जिसके बाद ही पूछताछ में इस हत्यकांड के सही कारणों का पता लग पाएगा।

 

 

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »