दुमका: लैंडिंग के वक्त जमीन से टकराया ‘ग्लाइडर’, इंजीनियर की मौत, पायलट जख्मी

AJ डेस्क: झारखण्ड के दुमका हवाईअड्डा पर सोमवार की शाम एक ग्लाईडर विमान क्रैश हो गया। इस दुर्घटना में पायलट और इंजिनियर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद इलाज के लिए दोनों को दुमका मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती किया गया। जहाँ इलाज के दौरान 32 वर्षीय इंजिनियर धर्मेन्द्र कुमार सिंह (32 वर्ष) की मौत हो गयी। वहीं गंभीर रूप से घायल विमान के पायलट जेपी सिंह को बेहतर इलाज के लिए दुर्गापुर मिशन अस्पताल भेजा गया है। मृत इंजिनियर मथुरा के नागला लोक गांव का रहनेवाला था जबकि घायल पायलट हरियाणा का रहनेवाला बताया जा रहा है। ग्लाईडर क्रैश होने के बाद से ही एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है।

 

 

उपायुक्त राजेश्वरी बी ने ग्लाईडर विमान के क्रैश में गंभीर रूप से घायल इंजिनियर धर्मेन्द्र कुमार सिंह की इलाज के दौरान दुमका अस्पताल में मौत होने की पुष्टि करते हुए बताया कि एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है। मंगलवार को एक्सपर्ट की टीम आने के बाद इस हादसे की जांच की जायेगी।

 

 

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शाम के लगभग 5 बजे ग्लाईडर विमान नीचे उतरने के दौरान क्रैश हो गया। नीले रंग का ग्लाईडर विमान उतर रहा था पर रनवे पर उतरने के बजाय वह तेजी से रनवे को छोड़ किनारे की मिट्टी वाले इलाके में आगे की ओर झुकते हुए जा टकराया और मिट्टी में धंसते हुए लगभग 50 मीटर तक मिट्टी में रगड़ाता चला गया। जिससे विमान का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

 

 

 

यहां पायलट का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्रों ने बताया कि वह अपने-अपने विमानों पर काम कर रहे थे कि अचानक जोर से धमका हुआ। वे भाग कर बाहर आये तो देखा कि ग्लाईडर विमान क्रैश कर गया था और उसमें सवार पायलट एवं इंजिनियर घायल अवस्था में फंसे हुए थे। दोनों को निकाल कर आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया।

 

 

बता दें कि सोमवार को इसी हवाई अड्डा से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हैलिकाॅप्टर से लगभग 3.30 बजे शाम यानि करीब डेढ़ घंटे पहले ही राजधानी रांची के लिए रवाना हुए थे। रांची रवाना होने से पहले सीएम ने सफेद रंग के बड़े ग्लाईडर का निरीक्षण भी किया था। उस समय नीले रंग के इस ग्लाईडर को कुरूवा की ओर एक दम किनारे तिरछा कर रखा गया था। इस ग्लाईडर विमान को जीप की मदद से खींच कर उड़ाया जाता था। इसमें कोई इंजन नहीं होता, बल्कि यह हवा के सहारे उड़ान भरता है।

 

 

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »