फिल्म “रन” का वास्तविक सीन देखने को मिला जहाँ चिकेन की जगह बिक रहा था कौवा

AJ डेस्क: आपको अभिषेक बच्चन की फ़िल्म, ‘रन’ याद है? याद ना भी हो, तो इस फ़िल्म में विजय राज़ का वो कौआ बिरयानी वाला सीन तो अच्छे से याद होगा? फ़िल्म में विजय राज़ को बिरयानी बेचने वाला चिकन बिरयानी के नाम पर कौआ बिरयानी खिला देते है। अफ़सोस, तमिलनाडु के रामेश्वरम में भी ऐसा ही हो रहा है। यहां कुछ लोग पकड़े गए हैं, जो चिकन बेचने वाले स्टॉल पर कौए की मीट बेच रहे थे।

 

 

हिन्दुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक, फूड डिपार्टमेंट ने सड़क किनारे चिकन बिरयानी बेच रहे ठेले पर छापा मारा। ठेले पर सस्ते में जो चिकन बेचा जा रहा था असल में वो कौवे का मांस था। देखकर अधिकारियों के भी होश उड़ गए। रामेश्वरम के मंदिर में आए श्रद्धालू कौवों को दाना डालने आते थे। जब उन्होंने देखा कि वहां से कौवे कम हो रहे हैं और जल्द मर रहे हैं तो उन्होंने मंदिर के अधिकारियों को बताया।

 

 

 

पुलिस ने जांच करने पर पता चला कि कुछ लोग कौओं को जहरीले चावल देकर उन्हें मार देते हैं। उन्होंने पाया कि शिकारियों ने पक्षियों को जहरीले चावल दिए थे, जिन्होंने बाद में बेहोश कौवे को इकट्ठा किया, और मांस विक्रेताओं को बेच दिया। पुलिस ने सड़क किनारे ठेले चलाने वालों की जांच करना शुरू किया। उन्होंने सड़क किनारे सस्ती बिरयानी बेचने वालों पर छापा मारा। जहां उनको चिकन ने कौवे का मांस मिला।

 

 

 

 

ये स्टॉल कौवे के मांस को चिकन के मांस के साथ मिलाते हैं और उसे सड़क के किनारे खाने वालों को बेच देते थे। आगे की जांच के बाद, पुलिस ने दो लोगों को कथित तौर पर कौवे को मारने और चिकन के स्टालों पर मांस बेचने के लिए गिरफ्तार किया। उन्होंने आरोपियों से 150 मरे हुए कौवे बरामद किए हैं।

 

 

कौवे का मांस बेचने वाले आरोपी ने पुलिस को बताया, ”हम कौवों का शिकार करते थे और उन्हें छोटे दुकानदारों को बेच देते थे। दुकानदार कौवे के मांस को चिकन लॉलीपॉप और चिकन बिरयानी के रूप में बेच देते थे। इससे दुकानदार खूब पैसा कमा रहे थे।”

 

 

 

 

इससे पहले 2016 में चेन्नई में बिरयानी में बिल्ली का मांस डालने की ख़बर सामने आई थी। उस वक़्त पुलिस की मदद इस शहर में काम करने वाले एनिमल्स राइट्स एक्टिविस्ट ने की थी। दिल्ली-एनसीआर में भी मोमो में चिकन की जगह कुत्ते का मीट डालने वाले रैकेट का पर्दाफ़ाश हुआ था।

 

 

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »